मध्य प्रदेश से इसी हफ्ते मानसून की विदाई शुरू होगी। यह सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों से लौटेगा। फिर इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर से वापसी होगी। इससे पहले 3 दिन बूंदाबांदी का दौर चलेगा। नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक सहित उत्तर बिहार की नदियां उफान पर है। हैं। 6 जिलों में बाढ़ से 1.59 लाख लोग प्रभावित हैं। बुधवार सुबह सारण में बांध टूटा है। जिससे अफरातफरी मच गई है। निचले इलाकों में तेजी से पानी भर रहा है। यूपी में बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। लेकिन, नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से घाघरा, सरयू समेत 8 से ज्यादा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लखीमपुर में एक मंदिर शारदा नदी में समा गया। बहराइच में सड़कों पर घाघरा नदी का पानी बह रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 5 अक्टूबर को हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के बाकी जिलों में बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई होने वाली है। प्रदेश से मानसून वापसी की नॉर्मल डेट 25 सितंबर है। यानी इस बार एक सप्ताह से ज्यादा देरी से मानसून विदा होगा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
यूपी के उन्नाव में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची:बिहार के सारण में बांध टूटा, एमपी-हिमाचल से इसी हफ्ते मानसून की विदाई

