रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 4 साल से ज़्यादा समय बीत चुका है। 24 फरवरी, 2022 को षुरे इस युद्ध के जल्द ही खत्म होने की कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। इस युद्ध की वजह से दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ है। यूक्रेन में जहाँ इस युद्ध की वजह से अब तक काफी तबाही मच चुकी है, वहीँ अब रूस पर भी हमले बढ़ गए हैं। रूस के लगातार हमलों के जवाब में यूक्रेन भी रूस पर ड्रोन अटैक्स कर रहा है और अब एक बार फिर ऐसा ही किया है। यूक्रेनी सेना ने बेलगोरोड (Belgorod) को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया है।
3 लोगों की मौत
स्थानीय अधिकारियों ने आज, शनिवार, 29 अगस्त को जानकारी दी कि यूक्रेन ने बेलगोरोड पर ड्रोन अटैक कर दिया। यह हमला बेलगोरोड के शेबेकिनो (Shebekino) शहर में एक रिहायशी इलाके में किया गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। यूक्रेन के इस हमले में गाड़ियाँ और कुछ रिहायशी इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं।
9 लोग घायल
बेलगोरोड के शेबेकिनो शहर के रिहायशी इलाके में यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से 9 लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
रूस के खिलाफ बढ़ रहे हैं यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स
रूस के खिलाफ यूक्रेन के ड्रोन अटैक्स बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन ने लगातार रूस पर ड्रोन अटैक्स करते हुए रूस को नुकसान पहुंचाया है। पहले यूक्रेन सिर्फ रूस के तेल संयंत्रों को ही निशाना बना रहा था, लेकिन अब रिहायशी इलाकों पर भी हमले कर रहा है। रूस के खिलाफ 54 महीने से चल रहे इस युद्ध में ड्रोन्स अब यूक्रेन के लिए अहम हथियार बन गए हैं, जिसका उन्हें फायदा भी हो रहा है। खास बात यह भी है कि इन ड्रोन्स को बनाने में ज़्यादा लागत भी नहीं लग रही है। हालांकि अभी भी रूसी सेना बड़ी संख्या में यूक्रेनी ड्रोन्स को मार गिराने में कामयाब हो रही है, लेकिन कुछ यूक्रेनी ड्रोन्स रूसी एयर डिफेंस को भेदने में कामयाब हो रहे हैं।

