युवक-युवती अलग-अलग जगह फंदे से लटके मिले:गांव में अफेयर की चर्चा; पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

युवक-युवती अलग-अलग जगह फंदे से लटके मिले:गांव में अफेयर की चर्चा; पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

बस्ती में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे युवक और युवती की अलग-अलग जगह फंदे से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। वहीं युवती के शव को पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन पेड़ से उतारकर घर ले आए। मामला नगर पंचायत रुधौली के बालेश्वरी सिंह नगर वार्ड नंबर-10 का है। घर से 50 मीटर दूर पेड़ पर मिला राहुल का शव राहुल (19) पुत्र गयादीन नाई का शव घर से करीब 50 मीटर दूर रेड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। राहुल चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। अमरूद के पेड़ पर लटकी मिली नीरू दूसरी ओर नीरू (20) पुत्री बाबूराम चौहान भी घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के पहुंचने से पहले शव को पेड़ से उतारकर घर ले आए। नीरू अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। प्रेम प्रसंग की चर्चाएं, पुलिस ने नहीं की पुष्टि एक ही वार्ड में युवक और युवती की अलग-अलग जगह मौत के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग दोनों घटनाओं को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दोनों मौतों के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस जरूरत के अनुसार मोबाइल की कॉल डिटेल समेत अन्य तथ्यों की भी जांच करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *