युवक पर हमला, दोनों हाथों की उंगलियां कटीं:डेराबस्सी में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों से किए वार

युवक पर हमला, दोनों हाथों की उंगलियां कटीं:डेराबस्सी में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों से किए वार

मोहाली के डेराबस्सी के एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास 18 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में उसके दोनों हाथों की उंगलियां कट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल की पहचान आदिल के रूप में हुई है। वह रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। अब तीन प्वाइंटों में जानिए सारा मामला 1. बुधवार रात आदिल पर करीब आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने अचानक हमला किया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उसके सिर और दोनों हाथों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल आदिल मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के दुकानदारों ने उसे तुरंत डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 2. आदिल के चाचा आमिर खान ने बताया कि डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद आदिल को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। फिलहाल उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। 3. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हमले के पीछे की वजह का भी पता लगा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *