युवक ने 2 लग्जरी गाड़ियों के शीशे फोड़े, VIDEO:घर के बाहर बैठने से रोका तो सुबह बदला लेने आया, सायरन बजते ही भागा आरोपी

युवक ने 2 लग्जरी गाड़ियों के शीशे फोड़े, VIDEO:घर के बाहर बैठने से रोका तो सुबह बदला लेने आया, सायरन बजते ही भागा आरोपी

जोधपुर में एक युवक ने घर के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। युवक हाथ में सरिया लेकर आया और गाड़ियों पर वार करने लगा। जैसे ही गाड़ियों के सायरन बजने लगे, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक चुपचाप आता है और अचानक कारों के शीशे तोड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना प्रताप नगर थाना इलाके की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…
सायरन बजने पर भागा आरोपी थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि कमला नेहरू नगर, हुडको चौराहा निवासी हेमंत आचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार रात उनके घर के बाहर एक युवक नशे की हालत में बैठा था, जिसे हेमंत ने वहां से चले जाने को कहा था। इस समय तो युवक चला गया, लेकिन अलसुबह वह हाथ में सरिया लेकर वापस लौटा। आरोपी ने पहले घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के शीशे तोड़े और जब गाड़ी का सायरन बजने लगा, तो उसने पास खड़ी दूसरी गाड़ी के शीशे भी फोड़ दिए। मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया पीड़ित की शिकायत पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ‘विष्णु’ को दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के कारणों और उसके पिछले रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *