युवक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोप:युवक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोप

युवक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोप:युवक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोप

पानीपत के सेक्टर 13-17 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले टूर एंड ट्रैवल संचालक लोकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। लोकेश को रात के समय अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने मामले की जांच कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, लोकेश उर्फ सौरव मूलरूप से नूरवाला का रहने वाला था। वह कई साल से अपने परिवार से अलग सेक्टर 13-17 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महिला के साथ रह रहा था। लोकेश टूर एंड ट्रैवल का काम करता था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसकी 10 साल की एक बेटी भी है, जो फिलहाल नूरवाला में अपने दादा-दादी के साथ रहती है। कई साल से पत्नी से अलग रह रहा था लोकेश परिजनों का आरोप है कि महिला के संपर्क में आने के बाद लोकेश के अपनी पत्नी के साथ संबंध खराब हो गए थे। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। लोकेश कई साल से पत्नी और बेटी से अलग रह रहा था। वह सेक्टर 13-17 हाउसिंग बोर्ड में महिला के साथ रहता था। परिजनों ने अब उसी महिला पर लोकेश को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। रात को अस्पताल लेकर पहुंचे, सुबह मिली मौत की सूचना परिजनों के अनुसार, लोकेश को रात के समय अस्पताल ले जाया गया था। सुबह उन्हें उसकी मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। लोकेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसने कोई जहरीला पदार्थ खुद लिया था या उसे किसी ने दिया, यह जांच का विषय है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *