नरसिंहपुर जिले के गुंदरई गांव में रविवार रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्येंद्र पटेल, पिता गुलजार सिंह पटेल, निवासी राजा कछार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर जांच शुरू कर दी है। बोलेरो सवार पीछा कर रहे थे, बचने के लिए खेत में घुसा परिजनों के मुताबिक, सत्येंद्र रीछा गांव से लौट रहा था, तभी गुंदरई में बिना नंबर प्लेट की बोलेरो सवारों ने उसका पीछा किया। इसके बाद ओमप्रकाश पटेल के पेट्रोल पंप के पास बोलेरो चालक ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद सत्येंद्र घबराकर खेत की ओर भागा। परिजनों के मुताबिक, वह सर्वे नंबर 95/5 स्थित खेत में बिजली के तारों की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ठेमी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रकाश पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

