यात्री बनकर ऑटो रिजर्व करते, फिर गैंग बुलाकर लूटते बदमाश:मुजफ्फरपुर में लुटेरा गैंग पकड़ाया; पहचान न हो, ऑटो की पूरी बॉडी तोड़ी

यात्री बनकर ऑटो रिजर्व करते, फिर गैंग बुलाकर लूटते बदमाश:मुजफ्फरपुर में लुटेरा गैंग पकड़ाया; पहचान न हो, ऑटो की पूरी बॉडी तोड़ी

मुजफ्फरपुर जंक्शन से पिलखी जाने के लिए दो बदमाशों ने ऑटो रिजर्व किया। मुरौल ओपी क्षेत्र में सुनसान जगह पहुंचते ही उन्होंने अपने 3 साथियों को बुला लिया। पिस्तौल दिखाकर चालक से ऑटो, मोबाइल और रुपए लूट लिए। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए ऑटो की पूरी बॉडी तोड़ दी थी। पुलिस ने 12 घंटे में गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटा गया ऑटो बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बदमाश गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के 2 सदस्य पहले यात्री बनकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचते थे और वहां से ऑटो को रिजर्व भाड़े पर पिलखी, सकरा के लिए लेते थे। वारदात मुरौल ओपी क्षेत्र के टिटारा आशानंद चौर में हुई थी। रास्ते में सुनसान इलाका देखकर दोनों बदमाश अपने तीन अन्य साथियों को बुला लेते थे। इसके बाद सभी मिलकर चालक को पिस्तौल दिखाकर टेंपो और उसके पास रखे रुपए लूट लेते थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में चालक से मोबाइल, करीब 2 हजार रुपए, बैग, वाहन मालिक की बुक, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी लूटा गया था। 12 घंटे में तीन बदमाश गिरफ्तार रूरल एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने खड़ौना से राहुल कुमार को लूटे गए टेंपो के साथ पकड़ा। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर मुरौल ओपी के विकास कुमार और सकरा के मो. फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटी गई रकम, बैग, वाहन मालिक की बुक, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया। राहुल कुमार का पूर्व से सकरा थाना में चोरी का केस दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा की गई दूसरी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुजफ्फरपुर जंक्शन से पिलखी जाने के लिए दो बदमाशों ने ऑटो रिजर्व किया। मुरौल ओपी क्षेत्र में सुनसान जगह पहुंचते ही उन्होंने अपने 3 साथियों को बुला लिया। पिस्तौल दिखाकर चालक से ऑटो, मोबाइल और रुपए लूट लिए। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए ऑटो की पूरी बॉडी तोड़ दी थी। पुलिस ने 12 घंटे में गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटा गया ऑटो बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बदमाश गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के 2 सदस्य पहले यात्री बनकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचते थे और वहां से ऑटो को रिजर्व भाड़े पर पिलखी, सकरा के लिए लेते थे। वारदात मुरौल ओपी क्षेत्र के टिटारा आशानंद चौर में हुई थी। रास्ते में सुनसान इलाका देखकर दोनों बदमाश अपने तीन अन्य साथियों को बुला लेते थे। इसके बाद सभी मिलकर चालक को पिस्तौल दिखाकर टेंपो और उसके पास रखे रुपए लूट लेते थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में चालक से मोबाइल, करीब 2 हजार रुपए, बैग, वाहन मालिक की बुक, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी लूटा गया था। 12 घंटे में तीन बदमाश गिरफ्तार रूरल एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने खड़ौना से राहुल कुमार को लूटे गए टेंपो के साथ पकड़ा। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर मुरौल ओपी के विकास कुमार और सकरा के मो. फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटी गई रकम, बैग, वाहन मालिक की बुक, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया। राहुल कुमार का पूर्व से सकरा थाना में चोरी का केस दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा की गई दूसरी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *