यह 1947 का कमजोर भारत नहीं- डिप्टी सीएम केशव:प्रयागराज में कहा- अब कोई विभाजन नहीं होने देंगे, देश विरोधी ताकतों को कुचल डालेंगे

यह 1947 का कमजोर भारत नहीं- डिप्टी सीएम केशव:प्रयागराज में कहा- अब कोई विभाजन नहीं होने देंगे, देश विरोधी ताकतों को कुचल डालेंगे

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- यह 1947 का कमजोर भारत नहीं है। आज भारत किसी भी वैश्विक चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। हमारी सेना के जवानों में वह दम है कि दुश्मनों के हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। ​उन्होंने उरी, पुलवामा और अन्य आतंकी घटनाओं के बाद सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और जवाबी कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को अपनी शक्ति का अहसास कराया है। देश विरोधी ताकतों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा और वर्तमान पीढ़ी देश का फिर से कोई विभाजन नहीं होने देगी। ये बातें डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम में कही। ​कैमरे और मोबाइल होते तो वर्तमान पीढ़ी देखने का साहस न कर पाती
​डिप्टी सीएम ने विभाजन को याद करते हुए कहा कि 1947 में विभाजन का दृश्य इतना वीभत्स और पीड़ाजनक था कि यदि आज की तरह उस समय कैमरे या मोबाइल होते, तो वर्तमान पीढ़ी उन दृश्यों को देखने का साहस भी नहीं जुटा पाती। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और अन्य अमर बलिदानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, न कि देश के टुकड़े देखने के लिए। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान बना, जिसके बाद में दो टुकड़े होकर बांग्लादेश का निर्माण हुआ। देश विरोधी नारों और ताकतों को एकजुट होकर कुचलेंगे
​वर्तमान पीढ़ी के सामने भी यह जिम्मेदारी है कि आने वाले समय में फिर एक और विभाजन का सामना न करना पड़े। इस देश के अंदर अभी भी बहुत सारे देश के दुश्मन आस्तीन के सांप की तरह छिपे हुए हैं। उनसे सतर्क रहिए, सावधान रहिए। ​ इस देश के अंदर अगर कोई आज की तिथि में यह नारा लगाए कि हंस कर लिया है पाकिस्तान, लड़ कर लेंगे हिंदुस्तान’ तो कोई हिंदुस्तानी इसे बर्दाश्त करेगा क्या? ​नहीं बर्दाश्त करना। एकजुट होकर के उनको बताना है कि कुचल डालेंगे। एक पाकिस्तान है, दूसरा बांग्लादेश
अंग्रेज़ों की पराधीनता से देश को आज़ाद कराने के लिए क्या चन्द्रशेखर आज़ाद जी ने कि हम विदेशी गोली से अपने जीवन का अंत नहीं करेंगे, और अंतिम गोली अपने सीने में स्वयं उतार लिया और अपना जीवन समाप्त करने का काम किया। क्या उन्होंने इसलिए अपना बलिदान दिया था कि देश का विभाजन हो जाए? ​लेकिन बड़े दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में देश का विभाजन हो गया। अलग पाकिस्तान बन गया। आज तो उस पाकिस्तान के दो हिस्से हैं। एक पाकिस्तान है, दूसरा बांग्लादेश। ​धारा 370 और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उल्लेख
इसी देश के अंदर एक हिस्से में जम्मू-कश्मीर जिसे हम कहते हैं, वहां 370 की बेड़ियां भारत माता को बांध दी गई थीं। उनके हाथ में हथकड़ियां लगा दी गई थीं। ​लेकिन जब इस देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला तो आपने देखा उसमें से दो कार्य किए जो असंभव कार्य थे। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण हो चुका है। उसे हिंदू-मुस्लिम के चश्मे से देखने का काम कुछ वोट बैंक की तलाश में लगे रहने वाले राजनीतिक दल के नेता जरूर करते हैं।​ लेकिन भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जो लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का काम करती है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में हमें बहुमत नहीं मिला था। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय भी कहा था कि जब हमें बहुमत मिलेगा तो हम 370 भी हटाएंगे, रामलला का मंदिर भी बनाएंगे, समान नागरिक संहिता भी लाएंगे। आजादी के बाद कई मस्जिद खड़ी हुई
इतिहास के पन्नों को कभी खोलेंगे तो पढ़ेंगे, दिखाई देगा उनको, जिस प्रकार से अयोध्या, मथुरा, काशी के मंदिरों को विदेशी आक्रमणकारियों ने तोड़ा, उसी प्रकार से भगवान सोमनाथ के मंदिर को भी तोड़ा गया था। आजादी प्राप्त होने के तत्काल बाद, यह समझ कर के नहीं कि यहां पर कोई मस्जिद खड़ी कर दी गई है, यह समझ कर कि विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान को ललकारने का काम किया और वहां जो ढांचा खड़ा था उसको ढहा करके भव्य सोमनाथ का मंदिर बनाने का काम किया। ​सर्जिकल स्ट्राइक और आत्मनिर्भर भारत की शक्ति
​डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव है और आत्मनिर्भरता के बल पर भारत बहुत जल्द विश्व में नंबर एक स्थान हासिल करेगा। ————– ये खबर भी पढ़ें… कोबरा को मारकर दांत से चबाने लगा युवक:बोला- इसकी हिम्मत मुझे काटेगा, बाराबंकी में सांप ने 3 बार डसा था बाराबंकी में शराब के नशे में एक युवक कोबरा से भिड़ गया। सांप ने युवक को तीन बार डसा। इसके बाद भी युवक ने सांप को नहीं छोड़ा। उसे हाथ की कलाई में लपेट लिया। सांप युवक को काटता रहा, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। सांप को मार डाला फिर उसे मुंह से काटने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *