Prabhat Jayasuriya punished: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को एक-दूसरे से तीखी नोक-झोंक और सिर टकराने पर आईसीसी ने 25 प्रतिशत मैच फीस काटने के साथ एक-एक डिमेरिट अंक दिया था। वहीं, अब तीसरे दिन प्रभात जयसूर्या को बल्ला पटकने के लिए सजा दी गई है।
Prabhat Jayasuriya punished: श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या कोलंबो में भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान ऑफिशियली सजा पाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे मैच में पहले दिन जहां यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को बहस करने और सिर टकराने के लिए दोषी ठहराते हुए सजा दी गई थी। वहीं, अब जयसूर्या को को मंगलवार को कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए आधिकारिक रूप से फटकारा गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
आईसीसी ने जारी किया ये बयान
आईसीसी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या भारत के खिलाफ दूसरे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच के दौरान किसी घटना के लिए सजा पाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें अपनी टीम की पहली पारी में आउट होने के बाद ऑफिशियल फटकार लगाई गई है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
दरअसल, बाएं हाथ के स्पिनर को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। यह निय इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट इक्विपमेंट या कपड़ों, ग्राउंड इक्विपमेंट या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। आईसीसी ने कहा कि 24 महीने के समय में यह जयसूर्या का पहला अपराध है। इसलिए कम सजा दी गई है।
जयसूर्या ने आउट होने के बाद बाउंड्री वेज पर मारा
बता दें कि जयसूर्या से जुड़ी यह घटना सोमवार को दूसरे दिन के खेल की आखिरी गेंद के बाद हुई। प्रभात को भारत के स्पिनर मानव सुथार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। आउट होने के बाद जब वह ड्रेसिंग रूम की ओर वापस जा रहे थे, तो जयसूर्या ने अपने बल्ले से बाउंड्री वेज पर मारा।
जयसूर्या ने मानी अपनी गलती
जयसूर्या पर इस हरकत के कारण आर्टिकल 2.2 के तहत आरोप लगे। उन्होंने अपनी गलती मान ली और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पायक्रॉफ्ट की सजा को भी स्वीकार कर लिया है। जयसूर्या ने सजा स्वीकार ली है। इसलिए इस मामले में अब फॉर्मल सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप मैदानी अंपायर अहसान रजा और शरफ़ुद्दौला इब्ने शाहिद, तीसरे अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर प्रगीत रामबुकवेला ने लगाया था।
Sports – Patrika | CMS


ICC ACTION AGAINST PRABATH JAYASURIYA 
