यमुनानगर गणपति मूर्ति विसर्जन पर डूबे युवक का सुराग नहीं:48 घंटे से चल रहा सर्च ऑपरेशन; तैरने में एक्सपर्ट था, परिजन जता रहे शक

यमुनानगर गणपति मूर्ति विसर्जन पर डूबे युवक का सुराग नहीं:48 घंटे से चल रहा सर्च ऑपरेशन; तैरने में एक्सपर्ट था, परिजन जता रहे शक

यमुनानगर में गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान बूड़िया नहर में नहाते समय तेज बहाव में लापता हुए 21 वर्षीय गौरव का 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। शुक्रवार देर रात हुए हादसे के बाद से गोताखोर लगातार नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं। अब तक नहर में करीब 5 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा चुका है, लेकिन गौरव का कहीं पता नहीं चला। गोताखोर अमर सिंह ने बताया कि गौरव शुक्रवार को नहर में डूबा था। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी आ रही है। गोताखोरों की टीम नहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश कर रही है। करीब 5 किलोमीटर तक नहर को खंगाला जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिजन नहर किनारे दे रहे पहरा गौरव के लापता होने के बाद से उसके परिजन लगातार नहर पर मौजूद हैं। परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कहीं से गौरव के बारे में कोई जानकारी मिल जाए। शुक्रवार रात से अब तक परिवार के लोग नहर के आसपास ही निगरानी कर रहे हैं। हर बार जब गोताखोर किसी संभावित स्थान पर तलाश शुरू करते हैं तो परिजनों की नजरें भी उसी तरफ टिक जाती हैं। आज मिल सकता है कोई सुराग गौरव को नहर में डूबे 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। परिजनों और तलाश में जुटी टीम को उम्मीद है कि रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान गौरव के बारे में कोई सुराग मिल सकता है। फिलहाल गोताखोर लगातार पानी में उतरकर तलाश कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार गौरव को तैरना आता था और वह कई डूबते लोगों की जान भी बचा चुका है। इसी कारण उसके अचानक तेज बहाव में लापता होने को लेकर परिवार पहले ही संदेह जता चुका है। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गौरव की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *