यमन के अल मुकल्ला शहर के तट के पास एक LNG टैंकर पर छोटी नाव में सवार लोगों ने हमला किया। ब्रिटेन की मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी के मुताबिक, नाव पर कम से कम सात लोग सवार थे। उन्होंने टैंकर पर दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद टैंकर के सशस्त्र सुरक्षा दल ने जवाब में चेतावनी के तौर पर दो गोलियां दागीं। इसके बाद छोटी नाव ने अपना रास्ता बदल लिया।
खबर अपडेट हो रही है।

