मोहनिया में 75 लाख की शराब जब्त:पंजाब से पटना जा रहे ट्रक से 550 पेटी विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मोहनिया में 75 लाख की शराब जब्त:पंजाब से पटना जा रहे ट्रक से 550 पेटी विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी है। कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 72 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद टीम ने पीछा कर पकड़ा उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें पंजाब से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। यह शराब एक 14 चक्का ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर लाई जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद टीम ने दुर्गावती से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा करना शुरू किया और मोहनिया चेकपोस्ट पर उसे रोक लिया। तहखाने में छपाकर रखी थी 4815 लीटर शराब जांच में सामने आया कि ट्रक के अंदर एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। इसे स्कैनर और पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तहखाने के चारों ओर जैविक खाद/गोबर से भरे बोरे रखे गए थे। तहखाने की तलाशी लेने पर कुल 550 पेटी, यानी लगभग 4815 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी दो आरोपियों विकास और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि उसने यह ट्रक कानपुर से लिया था और उसे पटना पहुंचाना था, जिसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिलने थे। उत्पाद विभाग के अधिकारी मुख्य शराब कारोबारियों की पहचान और उनके पते की जानकारी जुटा रहे हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी है। कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 72 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्पाद टीम ने पीछा कर पकड़ा उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें पंजाब से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। यह शराब एक 14 चक्का ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर लाई जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद टीम ने दुर्गावती से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा करना शुरू किया और मोहनिया चेकपोस्ट पर उसे रोक लिया। तहखाने में छपाकर रखी थी 4815 लीटर शराब जांच में सामने आया कि ट्रक के अंदर एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। इसे स्कैनर और पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तहखाने के चारों ओर जैविक खाद/गोबर से भरे बोरे रखे गए थे। तहखाने की तलाशी लेने पर कुल 550 पेटी, यानी लगभग 4815 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी दो आरोपियों विकास और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि उसने यह ट्रक कानपुर से लिया था और उसे पटना पहुंचाना था, जिसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिलने थे। उत्पाद विभाग के अधिकारी मुख्य शराब कारोबारियों की पहचान और उनके पते की जानकारी जुटा रहे हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *