मोहनिया शहर के चांदनी चौक और पटना मोड़ के पास ई-रिक्शा और ऑटो समेत दूसरे वाहन चालकों ने कथित अवैध वसूली और दबंगई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि स्थानीय दबंग हर गाड़ी से 20 से 30 रुपये जबरन वसूल रहे हैं। पैसे नहीं देने पर चालकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डंडे लेकर पहुंचते हैं दबंग, विरोध पर हमला ऑटो चालक संदीप मौर्या और उनके साथियों का आरोप है कि सवारी लेकर चांदनी चौक या पटना मोड़ पहुंचने पर जयप्रकाश उर्फ जेपी मल्लाह और उसके साथी डंडे लेकर गाड़ियों के पास पहुंचते हैं। चालकों के मुताबिक, पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। गाड़ी का शीशा तोड़ने और धमकी देने का आरोप पीड़ित चालकों ने आरोप लगाया कि कथित दबंग गाड़ी का शीशा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने से भी नहीं चूकते। इससे वाहन चालकों में डर का माहौल बना हुआ है। चालकों का कहना है कि वे मजबूरी में इस कथित वसूली को सहन कर रहे थे। न स्टैंड की अनुमति, न मिलती है कोई रसीद चालकों का कहना है कि चांदनी चौक और पटना मोड़ पर जिस तरह से पैसे वसूले जा रहे हैं, वह कोई नगर पालिका या नगर पंचायत का आधिकारिक स्टैंड नहीं है। कथित वसूली के बदले उन्हें नगर प्रशासन की ओर से जारी कोई रसीद भी नहीं दी जाती। इसके बावजूद दबंगई के बल पर रकम वसूले जाने का आरोप है। 70-80 वाहन चालक कथित वसूली से प्रभावित चालकों के अनुसार, करीब 70 से 80 ई-रिक्शा, ऑटो और दूसरे वाहन चालक इस समस्या से प्रभावित हैं। लगातार कथित अवैध वसूली और मारपीट से परेशान होकर चालकों ने एकजुट होकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। थाने में लिखित शिकायत देने की तैयारी पीड़ित चालकों ने बताया कि वे पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को देने जा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस से कथित अवैध वसूली और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। कार्रवाई नहीं हुई तो SDO और SP से करेंगे शिकायत चालकों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्रवाई नहीं की, तो वे अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करेंगे। उन्होंने प्रशासन से वाहन संचालन के लिए नियमों के तहत व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्दोष चालकों को सुरक्षा देने की मांग की है। मोहनिया शहर के चांदनी चौक और पटना मोड़ के पास ई-रिक्शा और ऑटो समेत दूसरे वाहन चालकों ने कथित अवैध वसूली और दबंगई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि स्थानीय दबंग हर गाड़ी से 20 से 30 रुपये जबरन वसूल रहे हैं। पैसे नहीं देने पर चालकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डंडे लेकर पहुंचते हैं दबंग, विरोध पर हमला ऑटो चालक संदीप मौर्या और उनके साथियों का आरोप है कि सवारी लेकर चांदनी चौक या पटना मोड़ पहुंचने पर जयप्रकाश उर्फ जेपी मल्लाह और उसके साथी डंडे लेकर गाड़ियों के पास पहुंचते हैं। चालकों के मुताबिक, पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। गाड़ी का शीशा तोड़ने और धमकी देने का आरोप पीड़ित चालकों ने आरोप लगाया कि कथित दबंग गाड़ी का शीशा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने से भी नहीं चूकते। इससे वाहन चालकों में डर का माहौल बना हुआ है। चालकों का कहना है कि वे मजबूरी में इस कथित वसूली को सहन कर रहे थे। न स्टैंड की अनुमति, न मिलती है कोई रसीद चालकों का कहना है कि चांदनी चौक और पटना मोड़ पर जिस तरह से पैसे वसूले जा रहे हैं, वह कोई नगर पालिका या नगर पंचायत का आधिकारिक स्टैंड नहीं है। कथित वसूली के बदले उन्हें नगर प्रशासन की ओर से जारी कोई रसीद भी नहीं दी जाती। इसके बावजूद दबंगई के बल पर रकम वसूले जाने का आरोप है। 70-80 वाहन चालक कथित वसूली से प्रभावित चालकों के अनुसार, करीब 70 से 80 ई-रिक्शा, ऑटो और दूसरे वाहन चालक इस समस्या से प्रभावित हैं। लगातार कथित अवैध वसूली और मारपीट से परेशान होकर चालकों ने एकजुट होकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। थाने में लिखित शिकायत देने की तैयारी पीड़ित चालकों ने बताया कि वे पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को देने जा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस से कथित अवैध वसूली और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। कार्रवाई नहीं हुई तो SDO और SP से करेंगे शिकायत चालकों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्रवाई नहीं की, तो वे अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करेंगे। उन्होंने प्रशासन से वाहन संचालन के लिए नियमों के तहत व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्दोष चालकों को सुरक्षा देने की मांग की है।

