मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली:अररिया में साइकिल सवार घायल, 3 बदमाश फरार

मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली:अररिया में साइकिल सवार घायल, 3 बदमाश फरार

अररिया के बरदहा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी गई। बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। यह घटना कांटा चौक और मोल के बीच हुई। इसमें 25 साल का मुकेश मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकेश को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत सिकटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन रात करीब 10:30 बजे घायल मुकेश को सदर अस्पताल अररिया लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। SDPO ने परिजन से की पूछताछ घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक और उसके परिजनों से घटना के बारे में पूछा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल मुकेश मल्लिक बरदहा थाना क्षेत्र के ढ़ेगरी गांव के रहने वाले विनोद मल्लिक के बेटे हैं। वह सिकटी प्रखंड के सिंघिया गांव के सरकारी स्कूल में साफ-सफाई का काम करते हैं। मुकेश ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब चार बजे वह स्कूल से काम खत्म करके निकले थे। रास्ते में एक रिश्तेदार के घर रुकने के बाद वह बरदहा बाजार होते हुए रात करीब नौ बजे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। बदमाशों ने युवक को रोककर मोबाइल छीना मुकेश के मुताबिक, कांटा चौक और मोल के बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक उनका पीछा करते हुए आगे निकले। उन्होंने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। जैसे ही मुकेश वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी जेब से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घायल युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अररिया के बरदहा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी गई। बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। यह घटना कांटा चौक और मोल के बीच हुई। इसमें 25 साल का मुकेश मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकेश को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत सिकटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन रात करीब 10:30 बजे घायल मुकेश को सदर अस्पताल अररिया लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। SDPO ने परिजन से की पूछताछ घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक और उसके परिजनों से घटना के बारे में पूछा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल मुकेश मल्लिक बरदहा थाना क्षेत्र के ढ़ेगरी गांव के रहने वाले विनोद मल्लिक के बेटे हैं। वह सिकटी प्रखंड के सिंघिया गांव के सरकारी स्कूल में साफ-सफाई का काम करते हैं। मुकेश ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब चार बजे वह स्कूल से काम खत्म करके निकले थे। रास्ते में एक रिश्तेदार के घर रुकने के बाद वह बरदहा बाजार होते हुए रात करीब नौ बजे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। बदमाशों ने युवक को रोककर मोबाइल छीना मुकेश के मुताबिक, कांटा चौक और मोल के बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक उनका पीछा करते हुए आगे निकले। उन्होंने कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। जैसे ही मुकेश वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी जेब से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घायल युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *