मोबाइल चलाते समय अचानक गिरी महिला की मौत:एक दिन पहले मायके आई थी, हार्टअटैक की आशंका

मोबाइल चलाते समय अचानक गिरी महिला की मौत:एक दिन पहले मायके आई थी, हार्टअटैक की आशंका

ललितपुर में शनिवार शाम करीब 7 बजे मोबाइल चलाते समय एक साल की युवती अचानक गिर पड़ी। घर वाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां शाम 7:15 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्टअटैक होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के नेहरू नगर का है। मोबाइल चलाते समय अचानक गिरी आरती मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की निवासी बृजेश की पत्नी आरती एक दिन पहले 21 अगस्त को मायके ललितपुर आई थी। शनिवार शाम वह कमरे में बैठकर मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान उनका छोटा भाई कमरे में पहुंचा। भाई के सामने ही आरती अचानक जमीन पर गिर पड़ी। भाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा आरती के गिरते ही परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। शाम करीब 7:15 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच की। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। दो साल पहले हुई थी शादी आरती के चचेरे भाई रवि रायकवार ने बताया- उनकी शादी करीब 2 साल पहले निवाड़ी में हुई थी। उनका एक साल का बच्चा भी है। आरती 3 बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। 21 अगस्त को उनका छोटा भाई ही उन्हें ससुराल से मायके लेकर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *