मोदी 1500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं-खिलाड़ियों से करेंगे संवाद:नेशनल स्पोर्ट्स डे से पहले कार्यक्रम; पीटी उषा समेत कई प्लेयर्स भी जुड़ेंगे

मोदी 1500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं-खिलाड़ियों से करेंगे संवाद:नेशनल स्पोर्ट्स डे से पहले कार्यक्रम; पीटी उषा समेत कई प्लेयर्स भी जुड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को देशभर में 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, PM के साथ’ अभियान के तहत आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 29 अगस्त को होने वाले नेशनल स्पोर्ट्स डे से दो दिन पहले होगा। 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती होती है। इसी दिन देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिल चुके हैं मोदी इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले थे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस बार खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संवाद वर्चुअल होगा। दिल्ली में 4-5 जगहों पर कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार्यक्रम 4-5 जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें IIT दिल्ली भी शामिल है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया IIT दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह 27 अगस्त को IIT दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिग्गज खिलाड़ी भी युवाओं से करेंगे बातचीत भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के अलावा मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी तथा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी युवाओं से संवाद करेंगे। इनमें मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं। कुछ क्रिकेटर भी कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत करेंगे।
——————
स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें
बारिश के कारण मैच में देरी:श्रीलंका के खिलाफ भारत 475/8; जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद, सुथार 18 रन पर आउट श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। कोलंबो में बारिश के कारण टी-ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू नहीं हो सका है। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मोहम्मद सिराज उनका साथ दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *