‘मोदी मंदिर में चार द्वारपालों की चांदी की मूर्तियां लगेंगी’:पूर्वी द्वार पर अमित शाह-उत्तरी पर चिराग, कद के बराबर पीएम की सोने की प्रतिमा भी होगी

‘मोदी मंदिर में चार द्वारपालों की चांदी की मूर्तियां लगेंगी’:पूर्वी द्वार पर अमित शाह-उत्तरी पर चिराग, कद के बराबर पीएम की सोने की प्रतिमा भी होगी

बिहार में प्रस्तावित भगवान नरेंद्र मोदी के भव्य मंदिर को लेकर किन्नर समुदाय के नेता ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रांसजेंडर डॉ. राजन सिंह ने कहा कि मंदिर में 4 द्वारपाल की मूर्तियां लगेंगी। जो चांदी की रहेंगी। पूर्वी द्वार पर नरेंद्र मोदी के भक्त अमित शाह, पश्चिमी द्वार पर योगी आदित्यनाथ, उत्तरी द्वार पर चिराग पासवान और दक्षिणी द्वार पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मूर्ति लगाने की बात कही हैं। उनका कहना है कि इन नेताओं ने किन्नर समुदाय के लिए काम किया है और मंदिर निर्माण के अभियान में समर्थन दिया है। किन्नर समुदाय के नेता ने दावा किया कि बिहार में भगवान नरेंद्र मोदी का भव्य मंदिर बनाने के लिए पहले ही 112 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। करीब 5 एकड़ जमीन में बनने वाले इस मंदिर में नरेंद्र मोदी की उनके कद के बराबर सोने की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। मंदिर का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। दावा किया कि सीएम सम्राट ने 2 दिन पहले परियोजना को लेकर सहमति जताई है। हालांकि, दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 17 सितंबर को हर घर के बाहर दीप जलाने की अपील डॉ. राजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को बिहार में हर घर के बाहर एक दीप जलाने की बात मुख्यमंत्री की ओर से कही गई है। यह आयोजन मंदिर निर्माण के अभियान की शुरुआत के तौर पर किया जाएगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार बताते हुए कहा कि इस बार उनके जन्मदिन पर दीप जलाकर मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। ‘राहुल गांधी के लोगों ने मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की’ मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले किन्नर समुदाय से जुड़े लोगों को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। डॉ. राजन सिंह ने कहा कि विरोध करने वाले हमारे समुदाय के लोग नहीं हैं। राहुल गांधी की पार्टी से जुड़े लोगों ने मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की और बदनाम करने की कोशिश की। किन्नर समुदाय का आज कोई जनप्रतिनिधि नहीं है, इसलिए मेरे खिलाफ इस तरह के षडयंत्र किए जा रहे हैं। गोली मारने और जिंदा जलाने की धमकी का आरोप किन्नर नेता ने आरोप लगाया कि मुझे गोली मारने और नंगा करके जलाने की धमकियां दी जा रही हैं। इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है और इसी कारण बिहार सरकार में किन्नर समुदाय के लोगों को जिम्मेदारियां मिली हैं। ‘किन्नर समुदाय के प्रति चिराग का विशेष प्रेम’ मंदिर के उत्तरी द्वार पर चिराग पासवान की मूर्ति लगाने की घोषणा पर डॉ. राजन ने कहा कि चिराग पासवान ने हमेशा किन्नर और एलजीबीटी समुदाय का समर्थन किया है। जब भी किन्नर समुदाय के सामने संकट आया, चिराग पासवान उनके साथ खड़े रहे। वह हमारे समुदाय का बहुत ख्याल रखते हैं। ट्रांसजेंडर और एलजीबीटी समुदाय के प्रति उनका एक विशेष प्रेम है। उनके कई दोस्त भी एलजीबीटी समुदाय से हैं। चिराग के एक दोस्त विशाल जी भी हैं, जो उनके प्रेमी हैं। हमारे समुदाय के प्रति उनका बड़ा प्रेम है, क्योंकि हम लोग तो प्रेम को ही बढ़ावा देते हैं।
15-20 दिन में मूर्ति की जगह तय होने का दावा किन्नर नेता ने कहा कि 17 सितंबर को दीप जलाने से मंदिर निर्माण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद अगले 15 से 20 दिनों के भीतर यह तय हो जाएगा कि मंदिर में नरेंद्र मोदी की प्रतिमा कहां स्थापित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मंदिर बिहार का सबसे विशाल मंदिर होगा और इसके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता। बिहार में प्रस्तावित भगवान नरेंद्र मोदी के भव्य मंदिर को लेकर किन्नर समुदाय के नेता ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रांसजेंडर डॉ. राजन सिंह ने कहा कि मंदिर में 4 द्वारपाल की मूर्तियां लगेंगी। जो चांदी की रहेंगी। पूर्वी द्वार पर नरेंद्र मोदी के भक्त अमित शाह, पश्चिमी द्वार पर योगी आदित्यनाथ, उत्तरी द्वार पर चिराग पासवान और दक्षिणी द्वार पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मूर्ति लगाने की बात कही हैं। उनका कहना है कि इन नेताओं ने किन्नर समुदाय के लिए काम किया है और मंदिर निर्माण के अभियान में समर्थन दिया है। किन्नर समुदाय के नेता ने दावा किया कि बिहार में भगवान नरेंद्र मोदी का भव्य मंदिर बनाने के लिए पहले ही 112 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। करीब 5 एकड़ जमीन में बनने वाले इस मंदिर में नरेंद्र मोदी की उनके कद के बराबर सोने की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। मंदिर का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। दावा किया कि सीएम सम्राट ने 2 दिन पहले परियोजना को लेकर सहमति जताई है। हालांकि, दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 17 सितंबर को हर घर के बाहर दीप जलाने की अपील डॉ. राजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को बिहार में हर घर के बाहर एक दीप जलाने की बात मुख्यमंत्री की ओर से कही गई है। यह आयोजन मंदिर निर्माण के अभियान की शुरुआत के तौर पर किया जाएगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार बताते हुए कहा कि इस बार उनके जन्मदिन पर दीप जलाकर मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। ‘राहुल गांधी के लोगों ने मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की’ मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले किन्नर समुदाय से जुड़े लोगों को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। डॉ. राजन सिंह ने कहा कि विरोध करने वाले हमारे समुदाय के लोग नहीं हैं। राहुल गांधी की पार्टी से जुड़े लोगों ने मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की और बदनाम करने की कोशिश की। किन्नर समुदाय का आज कोई जनप्रतिनिधि नहीं है, इसलिए मेरे खिलाफ इस तरह के षडयंत्र किए जा रहे हैं। गोली मारने और जिंदा जलाने की धमकी का आरोप किन्नर नेता ने आरोप लगाया कि मुझे गोली मारने और नंगा करके जलाने की धमकियां दी जा रही हैं। इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है और इसी कारण बिहार सरकार में किन्नर समुदाय के लोगों को जिम्मेदारियां मिली हैं। ‘किन्नर समुदाय के प्रति चिराग का विशेष प्रेम’ मंदिर के उत्तरी द्वार पर चिराग पासवान की मूर्ति लगाने की घोषणा पर डॉ. राजन ने कहा कि चिराग पासवान ने हमेशा किन्नर और एलजीबीटी समुदाय का समर्थन किया है। जब भी किन्नर समुदाय के सामने संकट आया, चिराग पासवान उनके साथ खड़े रहे। वह हमारे समुदाय का बहुत ख्याल रखते हैं। ट्रांसजेंडर और एलजीबीटी समुदाय के प्रति उनका एक विशेष प्रेम है। उनके कई दोस्त भी एलजीबीटी समुदाय से हैं। चिराग के एक दोस्त विशाल जी भी हैं, जो उनके प्रेमी हैं। हमारे समुदाय के प्रति उनका बड़ा प्रेम है, क्योंकि हम लोग तो प्रेम को ही बढ़ावा देते हैं।
15-20 दिन में मूर्ति की जगह तय होने का दावा किन्नर नेता ने कहा कि 17 सितंबर को दीप जलाने से मंदिर निर्माण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद अगले 15 से 20 दिनों के भीतर यह तय हो जाएगा कि मंदिर में नरेंद्र मोदी की प्रतिमा कहां स्थापित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मंदिर बिहार का सबसे विशाल मंदिर होगा और इसके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *