मोतिहारी में 4 खाद गोदामों पर रेड:यूरिया ब्लैक मार्केटिंग पर पुलिस का एक्शन, बड़ी संख्या में खाद जब्त

मोतिहारी में 4 खाद गोदामों पर रेड:यूरिया ब्लैक मार्केटिंग पर पुलिस का एक्शन, बड़ी संख्या में खाद जब्त

मोतिहारी में किसानों के बीच यूरिया की बढ़ती किल्लत और भारत-नेपाल बॉर्डर पर हो रही तस्करी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोनों अधिकारियों ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां भी यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, वहां तत्काल छापेमारी की जाए। निर्देश के बाद पिछले दो दिनों में पुलिस ने 5 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में यूरिया खाद जब्त किया है। कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर अभी भी छापेमारी जारी है। सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि लगातार यूरिया की कालाबाजारी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसे रोकने के लिए सबसे पहले जिले के सभी खाद गोदामों की जांच का निर्णय लिया गया। खाद गोदाम पर छापेमारी की गई इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदनिया में एक ट्रक से भारी मात्रा में यूरिया लाया गया है, जिसे बॉर्डर पार कराने की तैयारी है। सूचना पर नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक से भारी मात्रा में यूरिया बरामद किया। ट्रक से मिली सूचना के आधार पर बंजरिया प्रखंड के अंबिका नगर स्थित तरुण खाद दुकान के गोदाम, खेतान गोदाम और पोखर के पास स्थित खाद गोदाम पर छापेमारी की गई। इन गोदामों से भारी मात्रा में यूरिया के अलावा अन्य खाद भी बरामद हुई है। भारी मात्रा में खाद बरामद प्रारंभिक जांच में तरुण खाद दुकान का लाइसेंस रद्द पाया गया है,जिसके बाद स्टॉक और वितरण में अनियमितता को लेकर उसके कागजातों की गहन जांच की जा रही है। इधर, सोमवार को लक्ष्मण चौक स्थित सुनील कुमार उर्फ लड्डू के गोदाम पर छापेमारी के बाद प्रशासन की टीम ने छौड़ादानो स्थित एक और गोदाम पर छापा मारा। वहां से भी भारी मात्रा में खाद बरामद हुई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। अन्नदाता के हक में कटौती बर्दाश्त नहीं: SDO सदर एसडीओ अरुण कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। अगर उनके खेत के लिए लाए गए खाद की कोई कालाबाजारी करने की सोचता भी है, तो प्रशासन जिस हद तक जाना पड़ेगा, जाएगा। मोतिहारी में किसानों के बीच यूरिया की बढ़ती किल्लत और भारत-नेपाल बॉर्डर पर हो रही तस्करी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोनों अधिकारियों ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां भी यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, वहां तत्काल छापेमारी की जाए। निर्देश के बाद पिछले दो दिनों में पुलिस ने 5 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में यूरिया खाद जब्त किया है। कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर अभी भी छापेमारी जारी है। सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि लगातार यूरिया की कालाबाजारी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसे रोकने के लिए सबसे पहले जिले के सभी खाद गोदामों की जांच का निर्णय लिया गया। खाद गोदाम पर छापेमारी की गई इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदनिया में एक ट्रक से भारी मात्रा में यूरिया लाया गया है, जिसे बॉर्डर पार कराने की तैयारी है। सूचना पर नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक से भारी मात्रा में यूरिया बरामद किया। ट्रक से मिली सूचना के आधार पर बंजरिया प्रखंड के अंबिका नगर स्थित तरुण खाद दुकान के गोदाम, खेतान गोदाम और पोखर के पास स्थित खाद गोदाम पर छापेमारी की गई। इन गोदामों से भारी मात्रा में यूरिया के अलावा अन्य खाद भी बरामद हुई है। भारी मात्रा में खाद बरामद प्रारंभिक जांच में तरुण खाद दुकान का लाइसेंस रद्द पाया गया है,जिसके बाद स्टॉक और वितरण में अनियमितता को लेकर उसके कागजातों की गहन जांच की जा रही है। इधर, सोमवार को लक्ष्मण चौक स्थित सुनील कुमार उर्फ लड्डू के गोदाम पर छापेमारी के बाद प्रशासन की टीम ने छौड़ादानो स्थित एक और गोदाम पर छापा मारा। वहां से भी भारी मात्रा में खाद बरामद हुई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। अन्नदाता के हक में कटौती बर्दाश्त नहीं: SDO सदर एसडीओ अरुण कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। अगर उनके खेत के लिए लाए गए खाद की कोई कालाबाजारी करने की सोचता भी है, तो प्रशासन जिस हद तक जाना पड़ेगा, जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *