मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट लिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को बासघाट के पास अंजाम दिया। घायल की पहचान बासघाट निवासी अवध किशोर साह के बेटे सुजीत कुमार(28) के तौर पर हुई है। उनका इलाज मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है। जेवर से भरा बैग लेकर जा रहे थे घर सुजीत कुमार भूअन छपरा स्थित अपनी दुकान बंद कर जेवर से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे। बासघाट से करीब आधा किलोमीटर पहले एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर बदमाशों ने सुजीत को दो गोली मार दी और जेवर से भरा बैग छीनकर भाग गए। सुजीत के बैग में करीब 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी के जेवर थे, जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी चकिया थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट लिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को बासघाट के पास अंजाम दिया। घायल की पहचान बासघाट निवासी अवध किशोर साह के बेटे सुजीत कुमार(28) के तौर पर हुई है। उनका इलाज मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है। जेवर से भरा बैग लेकर जा रहे थे घर सुजीत कुमार भूअन छपरा स्थित अपनी दुकान बंद कर जेवर से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे। बासघाट से करीब आधा किलोमीटर पहले एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर बदमाशों ने सुजीत को दो गोली मार दी और जेवर से भरा बैग छीनकर भाग गए। सुजीत के बैग में करीब 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी के जेवर थे, जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी चकिया थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

