मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करों और शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को जानकारी मिली थी कि मोहल्ले में शराब पार्टी चल रही है। इस सूचना के आधार पर एसआई प्रमोद कुमार के साथ छापेमारी की गई। मौके से तीन युवकों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। घर की तलाशी में मिले हथियार जब उनके घर की तलाशी ली गई तो वहां से 9 एमएम का पिस्टल, सात गोलियां और एक एयरगन का बैरल बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान केसरिया के बनकट गांव निवासी विनोद चौधरी का बेटा प्रिंस कुमार चौधरी, उसका ड्राइवर दीपक कुमार और साहिल कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि शहर में माहौल खराब करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग शहर में माहौल खराब करेंगे, उनकी जगह जेल में होगी। पुलिस लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। शराब तस्करी के मामले आ रहे सामने पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बरामद हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। जिले में शराबबंदी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करों और शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को जानकारी मिली थी कि मोहल्ले में शराब पार्टी चल रही है। इस सूचना के आधार पर एसआई प्रमोद कुमार के साथ छापेमारी की गई। मौके से तीन युवकों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। घर की तलाशी में मिले हथियार जब उनके घर की तलाशी ली गई तो वहां से 9 एमएम का पिस्टल, सात गोलियां और एक एयरगन का बैरल बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान केसरिया के बनकट गांव निवासी विनोद चौधरी का बेटा प्रिंस कुमार चौधरी, उसका ड्राइवर दीपक कुमार और साहिल कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि शहर में माहौल खराब करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग शहर में माहौल खराब करेंगे, उनकी जगह जेल में होगी। पुलिस लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। शराब तस्करी के मामले आ रहे सामने पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बरामद हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। जिले में शराबबंदी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।

