मोतिहारी में मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी पकड़ाया:SP ने भागे आरोपियों की सूचना पर 5000 रुपए इनाम का एलान किया

मोतिहारी में मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी पकड़ाया:SP ने भागे आरोपियों की सूचना पर 5000 रुपए इनाम का एलान किया

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवपकड़ी गांव निवासी मनोज यादव के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के निर्देश दिए हैं और सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि जो भी व्यक्ति इन आरोपियों के बारे में सूचना देगा, उसे पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही आरोपियों को चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द पुलिस या कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्या है पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवपकड़ी गांव निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। मनोज यादव ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपना खेत देखने गीता श्रम स्कूल के पास गए थे। इसी दौरान छोटन सिंह अपने अन्य साथियों रौशन कुमार, शैलेश कुअर, अनमोल कुमार, सौरभ कुमार, यंग कुमार, रुपेश सिंह, विवेक तिवारी, अक्षित कुमार, बब्लू सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रुपेश कुमार सहित 5-6 अज्ञात लोगों के साथ दो चार पहिया और एक मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। कंधे के पास गहरा जख्म हो गया आरोप है कि सभी ने उन्हें मारपीट करते हुए स्कॉर्पियो में लाद लिया। लात-घूंसों से पिटाई के बाद दरमाहा जंगल में ले जाकर फेंक दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर छोटन सिंह के कहने पर सभी ने लाठी-डंडे से पीटा। इसी दौरान अनमोल कुमार ने कमर से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से गर्दन पर दो वार किए, जिससे कंधे के पास गहरा जख्म हो गया। केस करने पर हत्या की धमकी पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन उसके हाथ में पिस्टल और जेब में गोली रखकर मोबाइल से वीडियो बनाया और सादे 1000 रुपये के स्टांप पेपर पर बंदूक की नोक पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे हाथ-मुंह बांधकर दरमाहा में विशुन सिंह के पोखरा पर छोड़कर धमकी दी कि केस किया तो हत्या कर देंगे। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें बंधनमुक्त कर कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवपकड़ी गांव निवासी मनोज यादव के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के निर्देश दिए हैं और सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि जो भी व्यक्ति इन आरोपियों के बारे में सूचना देगा, उसे पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही आरोपियों को चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द पुलिस या कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्या है पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवपकड़ी गांव निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। मनोज यादव ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह अपना खेत देखने गीता श्रम स्कूल के पास गए थे। इसी दौरान छोटन सिंह अपने अन्य साथियों रौशन कुमार, शैलेश कुअर, अनमोल कुमार, सौरभ कुमार, यंग कुमार, रुपेश सिंह, विवेक तिवारी, अक्षित कुमार, बब्लू सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रुपेश कुमार सहित 5-6 अज्ञात लोगों के साथ दो चार पहिया और एक मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। कंधे के पास गहरा जख्म हो गया आरोप है कि सभी ने उन्हें मारपीट करते हुए स्कॉर्पियो में लाद लिया। लात-घूंसों से पिटाई के बाद दरमाहा जंगल में ले जाकर फेंक दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर छोटन सिंह के कहने पर सभी ने लाठी-डंडे से पीटा। इसी दौरान अनमोल कुमार ने कमर से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से गर्दन पर दो वार किए, जिससे कंधे के पास गहरा जख्म हो गया। केस करने पर हत्या की धमकी पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जबरन उसके हाथ में पिस्टल और जेब में गोली रखकर मोबाइल से वीडियो बनाया और सादे 1000 रुपये के स्टांप पेपर पर बंदूक की नोक पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे हाथ-मुंह बांधकर दरमाहा में विशुन सिंह के पोखरा पर छोड़कर धमकी दी कि केस किया तो हत्या कर देंगे। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें बंधनमुक्त कर कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *