मोतिहारी में दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौट रहे दंपति के साथ हुई घटना की जांच तेज कर दी गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने मधुबन थाना क्षेत्र में घटनास्थल का दौरा कर जांच की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 7 दिन के अंदर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि जांच तेजी से पूरी की जाए और सबूतों के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाने की कार्रवाई हो सके। दंपति को रोककर पति को पीटा, महिला के साथ गलत काम घटना मधुबन थाना क्षेत्र के श्यामपुर भटहा गांव के पास हुई थी। शिवहर जिले का एक दंपति दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान 8 युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पति को बंधक बनाकर पीटा और महिला के साथ गलत काम किया। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई की बात कही एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि महिला अपराधों के मामलों में पुलिस गंभीर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। मोतिहारी में दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौट रहे दंपति के साथ हुई घटना की जांच तेज कर दी गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने मधुबन थाना क्षेत्र में घटनास्थल का दौरा कर जांच की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 7 दिन के अंदर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि जांच तेजी से पूरी की जाए और सबूतों के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाने की कार्रवाई हो सके। दंपति को रोककर पति को पीटा, महिला के साथ गलत काम घटना मधुबन थाना क्षेत्र के श्यामपुर भटहा गांव के पास हुई थी। शिवहर जिले का एक दंपति दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान 8 युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पति को बंधक बनाकर पीटा और महिला के साथ गलत काम किया। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई की बात कही एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि महिला अपराधों के मामलों में पुलिस गंभीर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है।

