मोतिहारी में गन्ने के खेत में 23 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके पर ही खड़ा रहा। इसी दौरान वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपी घटनास्थल पर खड़ा दिख रहा है, जबकि कुछ लोग महिला की सांसें चलने की बात कह रहे हैं। जब लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वो चाकू दिखाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। घटना पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में सोमवार शाम 4 बजे महिला की हत्या की गई। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार शाम 7 बजे मिली। पुलिस ने मंगलवार सुबह महिला की पहचान रोहित पासवान की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर…
नारियल चढ़ाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था पति पिंकी के पिता देवलाल पासवान ने बताया, सोमवार दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच रोहित, पिंकी को चकिया ले गया था। घर से निकलते समय पिंकी ने परिजनों को बताया था कि वह नारियल चढ़ाने जा रही है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। वे रातभर बेटी के लौटने का इंतजार करते रहे। कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रोहित के पिता और अन्य रिश्तेदारों से भी पिंकी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। जब दामाद के घरवालों को फोन किया तो जानकारी मिली कि रोहित अपने घर भी नहीं लौटा है। इसके बाद मैं लगातार बेटी की तलाश में अपने दूर के रिश्तेदारों को फोन करना शुरू कर दिया था। पिंकी के पिता ने आगे बताया, रोहित हमलोगों से बुलेट बाइक और जमीन की मांग कर रहा था। हमारी परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि हमलोग उसकी मांग पूरी कर सके। इसी विवाद के चलते उसने मेरी बेटी की हत्या कर दी है। हमलोग पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपी को अरेस्ट कर उसे फांसी की सजा दी जाए। सुबह सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर मिली हत्या की जानकारी पिंकी की बड़ी मां शिलपती देवी ने आरोप लगाते हुए कहा, रोहित पिंकी को चकिया में नारियल चढ़ाने के बाद पिपरा थाना क्षेत्र के भेरखिया गांव स्थित गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। रातभर तलाश के बाद भी पिंकी का पता नहीं चला। सुबह मोबाइल पर शव की तस्वीर सामने आने के बाद हमें उसकी हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन ने कहा, पिंकी की हत्या के बाद उसके 3 छोटे-छोटे बच्चों का क्या होगा? पिपरा थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। मोतिहारी में गन्ने के खेत में 23 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके पर ही खड़ा रहा। इसी दौरान वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपी घटनास्थल पर खड़ा दिख रहा है, जबकि कुछ लोग महिला की सांसें चलने की बात कह रहे हैं। जब लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वो चाकू दिखाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। घटना पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में सोमवार शाम 4 बजे महिला की हत्या की गई। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार शाम 7 बजे मिली। पुलिस ने मंगलवार सुबह महिला की पहचान रोहित पासवान की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर…
नारियल चढ़ाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था पति पिंकी के पिता देवलाल पासवान ने बताया, सोमवार दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच रोहित, पिंकी को चकिया ले गया था। घर से निकलते समय पिंकी ने परिजनों को बताया था कि वह नारियल चढ़ाने जा रही है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। वे रातभर बेटी के लौटने का इंतजार करते रहे। कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रोहित के पिता और अन्य रिश्तेदारों से भी पिंकी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। जब दामाद के घरवालों को फोन किया तो जानकारी मिली कि रोहित अपने घर भी नहीं लौटा है। इसके बाद मैं लगातार बेटी की तलाश में अपने दूर के रिश्तेदारों को फोन करना शुरू कर दिया था। पिंकी के पिता ने आगे बताया, रोहित हमलोगों से बुलेट बाइक और जमीन की मांग कर रहा था। हमारी परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि हमलोग उसकी मांग पूरी कर सके। इसी विवाद के चलते उसने मेरी बेटी की हत्या कर दी है। हमलोग पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपी को अरेस्ट कर उसे फांसी की सजा दी जाए। सुबह सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर मिली हत्या की जानकारी पिंकी की बड़ी मां शिलपती देवी ने आरोप लगाते हुए कहा, रोहित पिंकी को चकिया में नारियल चढ़ाने के बाद पिपरा थाना क्षेत्र के भेरखिया गांव स्थित गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। रातभर तलाश के बाद भी पिंकी का पता नहीं चला। सुबह मोबाइल पर शव की तस्वीर सामने आने के बाद हमें उसकी हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन ने कहा, पिंकी की हत्या के बाद उसके 3 छोटे-छोटे बच्चों का क्या होगा? पिपरा थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

