मोतिहारी में ट्रेन में महिला ने बेटे को जन्म दिया:चकिया स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने संभाली स्थिति; सहयात्री महिलाओं ने कराई डिलीवरी, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

मोतिहारी में ट्रेन में महिला ने बेटे को जन्म दिया:चकिया स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने संभाली स्थिति; सहयात्री महिलाओं ने कराई डिलीवरी, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल देखने को मिली। अमृतसर से मुजफ्फरपुर जा रही ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर सहयात्री महिलाओं और रेलवे पुलिस ने तुरंत मदद की। इसके बाद मां और नवजात को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों स्वस्थ हैं। स्टेशन पहुंचने से पहले शुरू हुई प्रसव पीड़ा शिवहर जिले के पिपराही निवासी शिवेश कुमार अपनी पत्नी अंजलि कुमारी के साथ ट्रेन संख्या 15212 से यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह चकिया स्टेशन पहुंचने से पहले अंजलि को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह देखकर एक सहयात्री ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। महिला यात्रियों ने घेरकर दिया हौसला सूचना मिलते ही चकिया जीआरपी के उपनिरीक्षक राजेश कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान डिब्बे में मौजूद महिला यात्रियों ने अंजलि को घेरकर हौसला दिया। कुछ ही देर में महिला ने बेटे को जन्म दिया। मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया रेलवे पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और मां व नवजात को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी दी। इस दौरान सहयात्री महिलाओं और रेलवे पुलिस की तत्परता से प्रसव में मदद मिली। मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल देखने को मिली। अमृतसर से मुजफ्फरपुर जा रही ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर सहयात्री महिलाओं और रेलवे पुलिस ने तुरंत मदद की। इसके बाद मां और नवजात को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों स्वस्थ हैं। स्टेशन पहुंचने से पहले शुरू हुई प्रसव पीड़ा शिवहर जिले के पिपराही निवासी शिवेश कुमार अपनी पत्नी अंजलि कुमारी के साथ ट्रेन संख्या 15212 से यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह चकिया स्टेशन पहुंचने से पहले अंजलि को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह देखकर एक सहयात्री ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। महिला यात्रियों ने घेरकर दिया हौसला सूचना मिलते ही चकिया जीआरपी के उपनिरीक्षक राजेश कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान डिब्बे में मौजूद महिला यात्रियों ने अंजलि को घेरकर हौसला दिया। कुछ ही देर में महिला ने बेटे को जन्म दिया। मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया रेलवे पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और मां व नवजात को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी दी। इस दौरान सहयात्री महिलाओं और रेलवे पुलिस की तत्परता से प्रसव में मदद मिली।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *