मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने हिंडरी बाजार स्थित किराना गोदाम में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, चोरी के सामान को बंजरिया थाना क्षेत्र के भटुहां सरेह में छिपाकर रखा गया था। एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी पुलिस टीम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गोदाम से तेल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अंगद कुमार, अनिकेत कुमार, मो. समीर, संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार और मनीष कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सभी ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ तेल पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार की निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी हुई। बंजरिया थाना क्षेत्र के भटुहां सरेह में कच्ची सड़क किनारे शीशम के पेड़ के नीचे बने गड्ढे से 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद किया गया। नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में अंगद कुमार गांधी नगर रमना, अनिकेत कुमार गांधी नगर पोखरा, मो. समीर, संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार मिस्कॉट और मनीष कुमार जानपुल के निवासी बताए गए हैं। सभी मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस नगर थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस इनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने हिंडरी बाजार स्थित किराना गोदाम में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, चोरी के सामान को बंजरिया थाना क्षेत्र के भटुहां सरेह में छिपाकर रखा गया था। एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी पुलिस टीम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गोदाम से तेल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अंगद कुमार, अनिकेत कुमार, मो. समीर, संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार और मनीष कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सभी ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ तेल पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार की निशानदेही पर चोरी के सामान की बरामदगी हुई। बंजरिया थाना क्षेत्र के भटुहां सरेह में कच्ची सड़क किनारे शीशम के पेड़ के नीचे बने गड्ढे से 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद किया गया। नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में अंगद कुमार गांधी नगर रमना, अनिकेत कुमार गांधी नगर पोखरा, मो. समीर, संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार मिस्कॉट और मनीष कुमार जानपुल के निवासी बताए गए हैं। सभी मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस नगर थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस इनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

