मोतिहारी पुलिस ने ट्रक से 188 किलो गांजा किया जब्त:12 पेटियों में छिपाकर रखा था, ड्राइवर गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने ट्रक से 188 किलो गांजा किया जब्त:12 पेटियों में छिपाकर रखा था, ड्राइवर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 188 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बरवा पेट्रोल पंप के रास्ते मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक 10 चक्का ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में गुप्त रूप से बनाए गए बॉक्स से 12 पेटियों में छिपाकर रखा गया कुल 188 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से ट्रक चालक शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। शौकत अली मोहम्मद खलील का पुत्र है और मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना अंतर्गत हरिचंदा का निवासी है। बरामद गांजा और ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई जा रही थी, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पूर्वी चंपारण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 188 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बरवा पेट्रोल पंप के रास्ते मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक 10 चक्का ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में गुप्त रूप से बनाए गए बॉक्स से 12 पेटियों में छिपाकर रखा गया कुल 188 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार पुलिस ने मौके से ट्रक चालक शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। शौकत अली मोहम्मद खलील का पुत्र है और मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना अंतर्गत हरिचंदा का निवासी है। बरामद गांजा और ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार चालक से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई जा रही थी, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *