मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ के तहत मोतिहारी के राम सिंह छतौनी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महादलित सहित विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ सामूहिक भोज किया। वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित कार्यक्रम में मोतिहारी के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहभोज के जरिए एकता का संदेश विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सभी समाज एक हैं। सहभोज का उद्देश्य सामाजिक समरसता और आपसी एकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। सेवा कार्यों के जरिए मना रही भाजपा विधायक ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ के तहत मोतिहारी के राम सिंह छतौनी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महादलित सहित विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ सामूहिक भोज किया। वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित कार्यक्रम में मोतिहारी के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहभोज के जरिए एकता का संदेश विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि सभी समाज एक हैं। सहभोज का उद्देश्य सामाजिक समरसता और आपसी एकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। सेवा कार्यों के जरिए मना रही भाजपा विधायक ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं।

