मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की हत्या, VIDEO:जान बचाने के लिए भागे तो पीछा कर अपराधियों ने मारी 4 गोली, 2 बाइक से आए थे

मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की हत्या, VIDEO:जान बचाने के लिए भागे तो पीछा कर अपराधियों ने मारी 4 गोली, 2 बाइक से आए थे

वैशाली में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की 4 गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ठेकेदार की पहचान रामनरेश राय के तौर पर हुई है। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें रामनरेश राय सड़क पर टहलते दिख रहे हैं। इसी दौरान 2 बाइक से 4 अपराधी आते हैं, उनके सामने बाइक रोकते हैं। अपराधियों को देख रामनरेश राय बचने के लिए कच्चे रास्ते से भागते हैं। तभी 2 अपराधी उनके पीछे भागते हैं और करीब से गोली मारकर वापस आ जाते हैं। महज 30 सेकेंड में वारदात को अंजाम देखकर अपराधी बाइक से फरार हो गए। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी गांव की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… पहले वारदात की 2 तस्वीरें… घर से 200 मीटर दूर वारदात रामनरेश राय एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेकेदारी करते थे। वो आज सुबह 5.15 बजे वॉक के लिए निकले थे। वो घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब के पास पहुंचे ही थे तभी 2 अपाचे बाइक पर सवार होकर 4 बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रामनरेश राय को 4 गोली लगी। वो जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने रामनरेश राय को हिलाया-डुलाया, लेकिन तब तक ठेकेदार ने दम तोड़ दिया था। रामनरेश राय अपने माता-पिता के साथ दिग्घी स्थित घर में रहते थे। उनकी पत्नी पटना में रहकर अपने बच्चे की पढ़ाई कराती थीं। उनका एक बेटा है। वैशाली SP शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया, गुरुवार सुबह घर के पास ठेकेदार मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान 2 बाइक से 4 लोग आए और फायरिंग करके फरार हो गए। रामनरेश राय की 4 गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। FSL की टीम जांच के लिए पहुंची है, घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। —————– ये खबर भी पढ़ें पटना में बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली:SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान बड़ी वारदात; परिवार बोला- घर के बाहर खड़ा था शुभम पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वैशाली में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की 4 गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ठेकेदार की पहचान रामनरेश राय के तौर पर हुई है। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें रामनरेश राय सड़क पर टहलते दिख रहे हैं। इसी दौरान 2 बाइक से 4 अपराधी आते हैं, उनके सामने बाइक रोकते हैं। अपराधियों को देख रामनरेश राय बचने के लिए कच्चे रास्ते से भागते हैं। तभी 2 अपराधी उनके पीछे भागते हैं और करीब से गोली मारकर वापस आ जाते हैं। महज 30 सेकेंड में वारदात को अंजाम देखकर अपराधी बाइक से फरार हो गए। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी गांव की है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… पहले वारदात की 2 तस्वीरें… घर से 200 मीटर दूर वारदात रामनरेश राय एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेकेदारी करते थे। वो आज सुबह 5.15 बजे वॉक के लिए निकले थे। वो घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब के पास पहुंचे ही थे तभी 2 अपाचे बाइक पर सवार होकर 4 बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रामनरेश राय को 4 गोली लगी। वो जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने रामनरेश राय को हिलाया-डुलाया, लेकिन तब तक ठेकेदार ने दम तोड़ दिया था। रामनरेश राय अपने माता-पिता के साथ दिग्घी स्थित घर में रहते थे। उनकी पत्नी पटना में रहकर अपने बच्चे की पढ़ाई कराती थीं। उनका एक बेटा है। वैशाली SP शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया, गुरुवार सुबह घर के पास ठेकेदार मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान 2 बाइक से 4 लोग आए और फायरिंग करके फरार हो गए। रामनरेश राय की 4 गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। FSL की टीम जांच के लिए पहुंची है, घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। —————– ये खबर भी पढ़ें पटना में बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली:SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान बड़ी वारदात; परिवार बोला- घर के बाहर खड़ा था शुभम पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *