मैनपुरी में 15 अगस्त की तैयारी:महापुरुषों की प्रतिमाओं और चौराहों की हो रही सफाई

मैनपुरी में 15 अगस्त की तैयारी:महापुरुषों की प्रतिमाओं और चौराहों की हो रही सफाई

मैनपुरी नगर पालिका परिषद ने 15 अगस्त की तैयारियों के तहत शहर के सभी चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का अभियान शुरू किया है। इन प्रतिमाओं पर तिरंगा रोशनी लगाई जाएगी, जिससे स्वतंत्रता दिवस का पर्व किसी त्योहार से कम न लगे। नगर पालिका के कर्मचारी लगातार इस तिरंगा रोशनी को लगाने में जुटे हैं। हर महापुरुष के चौक पर यह विशेष रोशनी स्थापित की जा रही है। बिजली के खंभों पर भी तिरंगा रोशनी लगाई जा रही है। शेष बचा हुआ कार्य 13 अगस्त की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही शहर में रोशनी की छटा बिखेरी जाएगी। नगर पालिका अधिशासी अभियंता बुद्धि प्रकाश ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर नगर पालिका की तैयारियां पूरी चल रही हैं। रोशनी और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *