‘मैं एक बड़ी चपरासी हूं’ स्वरा भास्कर ने खुद को लेकर क्यों दिया ये बयान? पति फहाद अहमद ने बताई वजह

‘मैं एक बड़ी चपरासी हूं’ स्वरा भास्कर ने खुद को लेकर क्यों दिया ये बयान? पति फहाद अहमद ने बताई वजह

Swara Bhaskar Fahad Ahmad: अपनी बेबाक बयानबाजी और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि उनकी अपनी एक अनूठी आदत है, जिसे लेकर उन्होंने खुद पर एक खुलासा किया है। उन्होंने खुद को बड़ी चपरासी कहा। वहीं, उनके पति और राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद (Fahad Ahmad) ने स्वरा के इस व्यवहार के पीछे की असल वजह का खुलासा किया है।

स्वरा भास्कर ने खुद को बताया चपरासी

स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने “द मिडनाइट आवर” के पॉडकास्ट में खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आदतों और काम करने के तरीके को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जब भी किसी काम या इवेंट की जिम्मेदारी उन पर होती है, तो वह पूरी तरह उसमें डूब जाती हैं।

स्वरा ने हंसते हुए कहा, “अगर मुझे किसी इवेंट की जिम्मेदारी सौंप दी जाए या किसी इवेंट में रखा जाए, तो मैं झाड़ू-पोछा लगाने के स्तर से लेकर हर एक छोटे-बड़े काम में खुद शामिल हो जाऊंगी। सच कहूं तो मैं एक बहुत बड़ी चपरासी हूं! इसे आप मेरा ओसीडी (Obsessive-Compulsive Disorder) कह सकते हैं, क्योंकि जब तक मैं खुद हर चीज ना देख लूं, मुझे चैन नहीं मिलता।”

स्वरा के इस बयान पर मुहर लगाते हुए उनके पति फहाद अहमद ने भी कई बातें बताई। फहाद ने कहा कि स्वरा को आसानी से किसी भी काम के लिए दूसरों पर भरोसा नहीं होता है। यही वजह है कि वह घर से लेकर बाहरी आयोजनों तक, सब काम अपने हाथों से ही संभालना पसंद करती हैं और किसी पर निर्भर नहीं रहतीं।

क्या होता है ‘परफेक्शनिज्म’ का यह रूप?

मनोवैज्ञानिक भाषा में इसे अक्सर ओसीडी (OCD) या अत्यधिक ‘परफेक्शनिज्म’ का नाम दिया जाता है, जहां इंसान हर छोटी से छोटी चीज को अपनी देखरेख में ही सही ढंग से होते देखना चाहता है। स्वरा ने माना कि उनका यह स्वभाव कभी-कभी थका देने वाला होता है, लेकिन वह चाहकर भी काम के दौरान चुपचाप एक जगह नहीं बैठ सकतीं।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

स्वरा भास्कर के इस बेबाक बयान और आत्म-विश्लेषण की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जहां कई नेटिजन्स ने उनके इस ‘ग्राउंडेड’ और काम के प्रति समर्पित रवैये की सराहना की है, वहीं कुछ फैंस ने उन्हें सलाह दी है कि थोड़ा काम दूसरों पर छोड़कर आराम भी करना चाहिए।

बता दें, कुछ समय पहले स्वरा भास्कर अपने एक बयान को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर टिप्पणी करते हुए जौहर को कायरता कहा था। जिसे लेकर देश में भारी आक्रोश पैदा हो गया था। स्वरा ने बाद में एक वीडियो शेयर कर बयान पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बयान का हिंदी में ट्रांसलेशन गलत किया गया है। इसके बाद भी लोगों ने स्वरा भास्कर पर अपना गुस्सा उतारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *