Rhiti Tiwari and Qazi Touqeer in Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में रोज नए ड्रामे और तीखी बहस देखने को मिल रही है। घर का माहौल हर बीतते दिन के साथ और गर्म होता जा रहा है। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो और क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Riti Tiwari) और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। रीति ने काजी के बर्ताव पर न केवल कड़ा ऐतराज जताया, बल्कि उन्हें उनके पिता का नाम लेकर खुलकर चेतावनी भी दे डाली।
काजी तौकीर पर बरसीं रीति तिवारी
बिग बॉस 20 के घर में लगातार रीति तिवारी और काजी तौकीर की लड़ाई बढ़ती जा रही हूं। रीति अपने पिता मनोज तिवारी के नाम को लेकर घर में कोई न कोई बयान देती रहती हैं। ऐसी ही कुछ एलिमिनेशनल के दौरान हुआ, काजी और रीति की बहस इतनी बढ़ गई कि रीति तिवारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। काजी तौकीर द्वारा की जा रही हरकतों और टोन पर पलटवार करते हुए रीति ने काजी को धमकी दे डाली।
काजी की तरफ उंगली उठाते हुए रीति ने तीखे लहजे में कहा, “और रही बात मेरे बाप की… अगर मेरे बाप आपको यह सब हरकतें करते हुए देख लेते ना, तो आपको मालूम नहीं है कि आपकी क्या हालत होती!” रीति का यह कड़ा और बेबाक रूप देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए। रीति का यह आक्रामक अवतार दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। लोग रीति को बेघर करने के लिए कमेंट कर रहे हैं।
‘वीकेंड का वार’ की धमकी पर रीति का मुंहतोड़ जवाब: “डर गए क्या?”
बहस के दौरान जब काजी ने ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) और सलमान खान के सामने इस मुद्दे को उठाने की बात कही, तो रीति ने इसे जरा भी तवज्जो नहीं दी। उन्होंने काजी का मजाक उड़ाते हुए और उनके डर को उजागर करते हुए करारा जवाब दिया।
रीति ने बेबाक अंदाज में कहा, “बात रही दूसरे ‘वीकेंड के वार’ की धमकी की… अच्छा, धमकी? अरे आपको जो लगना है लगे! आपको धमकी लग गई? डर गए क्या? धमकी देने में इस घर में किसी को मनाही नहीं है!”
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फाइट
रीति तिवारी के इस बेबाक और दबंग अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, कई लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। मनोज तिवारी के फैंस भी रीति के इस निडर रूप को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान इस फाइट पर काजी और रीति में से किसकी क्लास लगाते हैं।




(@Kig__x76331)