Govinda Second Marriage Statement: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। आज बुधवार को सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा तलाक के कयास लगाए जाने लगे। खबरों के अनुसार, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी वापस ले ली है. वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है. इस सब चर्चाओं के बीच अब गोविंदा एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने कुंडली में दोबारा शादी के योग की बात की थी.
गोविंदा का एक पुराना बयान फिर हुआ वायरल (Govinda Second Marriage Statement Viral)
तलाक की अफवाहों के बीच, गोविंदा का एक पुराना बयान ऑनलाइन फिर से सामने आया है। ‘स्टारडस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी कुंडली के बारे में बात की थी और बताया था कि उसमें दो बार शादी करने का योग है। उन्होंने कहा था, “कल, कौन जाने, मैं फिर से किसी के साथ रिश्ते में आ जाऊं और शायद उस लड़की से शादी भी कर लूं। लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। तभी मुझे आजादी महसूस होगी। और मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग है।”
मुंबई फैमिली कोर्ट से निकलती नजर आईं सुनीता
इस बीच, आज मुंबई की एक अदालत में सुनीता आहूजा के दिखने से उनकी शादी में मुश्किलों को लेकर नई अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अलग होने की अफवाहों को खारिज कर दिया और NDTV को बताया कि सुनीता ने एक्टर के खिलाफ अपना तलाक का केस वापस ले लिया है।
सुनीता आहूजा ने तलाक का केस लिया वापस
आज यानी बुधवार को गोविंदा ने मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की कि सुनीता आहूजा ने तलाक का केस वापस ले लिया है. इसके आगे उन्होंने कहा, “लेकिन जब मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है, तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है। क्या दुनिया को यह जानने की जरूरत थी? इसकी कोई जरूरत नहीं थी। परिवार के मामले परिवार के अंदर ही रहने चाहिए। बैठकर बातचीत करने से कई मसले हल हो जाते हैं।” इसके आगे उन्होंने ये भी कहा, “अगर आज केस वापस लिया जाना है, तो इसे फाइल ही क्यों किया गया था? इस बात से मुझे दुख होता है।” “हम तमाशा क्यों बन गए?”
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी मार्च 1987 में हुई थी, लेकिन उन्होंने कुछ समय तक अपनी शादी को निजी रखा। 1988 में अपनी बेटी टीना के जन्म के बाद ही उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। बाद में 1997 में यह कपल बेटे यशवर्धन के माता-पिता बना। हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्टर की पत्नी ने उन पर अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्टर को रानी का “शुगर डैडी” भी कहा।

