मेरठ में POCSO आरोपी समेत 6 गिरफ्तार:चोरी के 4 मोबाइल, हमले में प्रयुक्त छुरा-डंडा बरामद

मेरठ में POCSO आरोपी समेत 6 गिरफ्तार:चोरी के 4 मोबाइल, हमले में प्रयुक्त छुरा-डंडा बरामद

मेरठ में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए POCSO एक्ट के आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुण्डाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को पकड़ा, जबकि पल्लवपुरम और मेडिकल पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मेडिकल पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 3 आरोपियों को भी दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल फोन, एक छुरा और बांस का डंडा बरामद किया है। नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार मुण्डाली पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को इरशाद पुत्र शमशेर निवासी फतेहपुर नारायण, थाना किठौर पर मुण्डाली क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। जानलेवा हमले में तीन गिरफ्तार मेडिकल पुलिस ने सरायकाजी में युवक और उसके चाचा पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में गौरव, रोहित और ब्रह्मपाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल छुरा और बांस का डंडा बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा भी बढ़ाई है। दो मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार पल्लवपुरम पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए कार्तिक उर्फ पप्पू निवासी मास्टर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से OPPO A17K और OPPO A83 मोबाइल बरामद हुए। दोनों घटनाएं मोदीपुरम क्षेत्र में हुई थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मेडिकल पुलिस ने दो मोबाइल चोर पकड़े मेडिकल पुलिस ने गढ़ रोड क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में निखिल और उदयवीर को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से टेक्नो और वीवो कंपनी के मोबाइल बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *