मेरठ में 9 माह की बच्ची का अपहरण:आरोपियों में 20 हजार में बेचा, दो किडनैपर और खरीददार गिरफ्तार

मेरठ में 9 माह की बच्ची का अपहरण:आरोपियों में 20 हजार में बेचा, दो किडनैपर और खरीददार गिरफ्तार

मेरठ में 9 माह की बच्ची के अपहरण और 20 हजार रुपये में बेचने के मामले में पुलिस ने दो किडनैपर और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। लालकुर्ती पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है। यह घटना 5 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे बेगमपुल क्षेत्र में हुई थी। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने सोते समय बच्ची की मां के पास से उसे अगवा कर लिया था। बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया।ाा लालकुर्ती पुलिस को सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मासूम की बरामदगी के लिए दो टीमें गठित की। पुलिस ने बच्ची की तलाश में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और कई इलाकों में छापेमारी करते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनमें लोहियानगर थाना क्षेत्र के चमड़ा पैठ निवासी अकबर और मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी यूसुफ व हुसैन आलम शामिल हैं। यूसुफ और हुसैन ने बच्ची का अपहरण कर उसे चमड़ा पैठ निवासी अकबर को 20 हजार रुपये में बेच दिया था। अकबर निसंतान बताया जा रहा है। लालकुर्ती पुलिस टीम ने महज कुछ घंटों में बच्ची को बरामद कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *