मेरठ में आज भी बादलों के साथ बारिश की संभावना:30 डिग्री से नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान, तेज हवा औैर बारिश से फसलों को नुकसान

मेरठ में आज भी बादलों के साथ बारिश की संभावना:30 डिग्री से नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान, तेज हवा औैर बारिश से फसलों को नुकसान

मेरठ में मौसम का मिजाज पिछले लगभग 24 घंटों से बदला हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए दिखाई दिए और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में एक-दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बीते दिन सुबह से ही मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में अंधेरा जैसा माहौल बना रहा। इसके बाद बारिश हुई। बारिश और तेज हवा का असर शहर से लेकर देहात तक देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। देहात में फसलों को नुकसान देहात क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और हवा का असर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ा है। किसानों को नुकसान की आशंका है। AQI खराब श्रेणी में मौसम में बदलाव के बावजूद मेरठ की हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 123 से 149 के बीच दर्ज किया गया है। यह खराब श्रेणी में है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, हवा में नमी करीब 69 प्रतिशत रहने की संभावना है। दक्षिण दिशा से 3 से 5 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *