मेरठ के इंचौली में मिशन शक्ति अभियान की पैदल यात्रा:महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई

मेरठ के इंचौली में मिशन शक्ति अभियान की पैदल यात्रा:महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई

मेरठ में ‘मिशन शक्ति’ (फेज-6) अभियान के तहत सोमवार को मेरठ के कस्बा इंचौली में पैदल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। महिला और स्कूली छात्रों को जानकारी दी गई। इस यात्रा में स्थानीय महिलाओं और लड़कियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्हें अधिकारों, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसी भी परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति में मदद के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस), 1076 (मुख्यमंत्री), 181 (महिला), 1098 (चाइल्ड), 1930 (साइबर क्राइम) और 108/102 (एम्बुलेंस/स्वास्थ्य) जैसे नंबर बताए गए। मिशन शक्ति टीम में थाना इंचौली प्रभारी उप निरीक्षक आरती गौड़, एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक अंजलि सिंह, साइबर क्राइम प्रभारी उप निरीक्षक दीपक दूबे, हल्का प्रभारी उप निरीक्षक कप्तान सिंह, उप निरीक्षक अंकित सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *