मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में होगी शिक्षकों की नियुक्ति:राज्य में पाम ऑयल की खेती को मिलेगा बढ़ावा, सम्राट कैबिनेट में 17 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार के 5 मेडिकल कॉलेजों में 366 सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति संविदा पर होगी। इसके अलावा बिहार के राजकीय डेंटल कॉलेज में भी खाली पड़े प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, रीडर और व्याख्याता और सहायक प्राध्यापक के पदों पर बहाली होगी। यह निर्णय मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
बैठक में राज्य में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसपर 2.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। 5 मेडिकल कॉलेज में होगी नियुक्ति राज्य के बेतिया, पूर्णिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय मधेपुरा, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय छपरा और श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय समस्तीपुर में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। NMC के मानकों के अनुसार शिक्षक होंगे उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संविदा पर मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। NMC के मानकों के अनुसार कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा डेंटल कॉलेजों में खाली पड़े प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, रीडर और व्याख्याता, सहायक प्राध्यापक के पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। पाल ऑयल की खेती कर खर्च होंगे 2.10 करोड़ बिहार सरकार के कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-पाम ऑयल योजना के तहत 2 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा मिल सके। बिहार के 5 मेडिकल कॉलेजों में 366 सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति संविदा पर होगी। इसके अलावा बिहार के राजकीय डेंटल कॉलेज में भी खाली पड़े प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, रीडर और व्याख्याता और सहायक प्राध्यापक के पदों पर बहाली होगी। यह निर्णय मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
बैठक में राज्य में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसपर 2.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। 5 मेडिकल कॉलेज में होगी नियुक्ति राज्य के बेतिया, पूर्णिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय मधेपुरा, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय छपरा और श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय समस्तीपुर में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। NMC के मानकों के अनुसार शिक्षक होंगे उपलब्ध स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संविदा पर मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। NMC के मानकों के अनुसार कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अलावा डेंटल कॉलेजों में खाली पड़े प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, रीडर और व्याख्याता, सहायक प्राध्यापक के पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। पाल ऑयल की खेती कर खर्च होंगे 2.10 करोड़ बिहार सरकार के कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-पाम ऑयल योजना के तहत 2 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *