मृत दादी के खाते से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार:फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाकर 10 लाख ठगे, ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ में पकड़ा

मृत दादी के खाते से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार:फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाकर 10 लाख ठगे, ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ में पकड़ा

डूंगरपुर में साइबर थाना पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी मृत दादी के बैंक खाते का इस्तेमाल कर साइबर ठगी के पैसों का लेन-देन कर रहा था। सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही थी। एक संदिग्ध खाते की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी चेतन पाटीदार एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से अलग-अलग बहानों से रुपए ठगता था। 6 साल पहले हो चुकी दादी की मौत
साइबर थाना पुलिस ने जब बैंक स्टेटमेंट और KYC दस्तावेजों की जांच की, तो पता चला कि खाता भूरी देवी पत्नी कोदर पाटीदार, निवासी जसपुर झापका का था। भूरी देवी आरोपी चेतन पाटीदार की दादी थीं, जिनकी मई 2020 में ही मौत हो चुकी थी। आरोपी ने दादी के जीवित रहते ही उनका बैंक खाता अपने मोबाइल नंबर से जोड़ लिया था। शौक पूरे करने में खर्च किए 10 लाख
दादी की मौत के बाद उसने बैंक को कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं दिए और खुद ही खाते का इस्तेमाल करता रहा। मई 2020 से 13 जुलाई 2026 तक आरोपी ने इस खाते में ठगी के कुल 9 लाख 87 हजार 509 रुपए प्राप्त किए और इन पैसों को अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दिए। साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *