मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुभकामना मंडप के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान खुदाई को लेकर विवाद हो गया। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बंगाली समाज के लोगों और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शुभकामना मंडप के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्माण कार्य के लिए की जा रही खुदाई को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों और निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आने की जानकारी है। मेडिकल परीक्षण के बाद होगी कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मझोला थाना प्रभारी के अनुसार, घटना में घायल हुए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अभी पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

