मूक-बधिर पोद्दार स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध:विद्यालय से लेकर विधानसभा तक निकाला पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मूक-बधिर पोद्दार स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध:विद्यालय से लेकर विधानसभा तक निकाला पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जयपुर में मूक-बधिर पोद्दार स्कूल की बदहाल व्यवस्था और शिक्षा विभाग की ओर से मीडिया कवरेज पर लगाई गई पाबंदी को लेकर कांग्रेस विरोध में उतर आई है। आज सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक और नेता त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल पहुंचे। विधायक दल जूली के नेतृत्व में अब पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेगा। कांग्रेस विधायक दल इस दौरान शिक्षा व्यवस्था और मीडिया कवरेज पर पाबंदी के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा। प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि हम यहां 15 दिन पहले आए थे। यहां स्थिति बदहाल थी। हमें कहा गया था कि 15 दिन में स्थिति को सुधार लेंगे। लेकिन आज आए हैं तो हमें यहां एक बोर्ड मिला है और एक नियम मिला है, जिसके तहत स्कूल के अंदर हम नहीं जा सकते। मीडिया यहां कवरेज नहीं कर सकती है। अंदर जाकर इनकी कमियां नहीं दिखा सकते। देखिए कांग्रस के प्रदर्शन से जड़ी फोटोज…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *