मुर्गी का दाना लदे ट्रक में लगी भीषण आग:हाईवे पर चालक ने कूदकर बचाई जान, हिमाचल से कोलकाता जा रहा था ट्रक

मुर्गी का दाना लदे ट्रक में लगी भीषण आग:हाईवे पर चालक ने कूदकर बचाई जान, हिमाचल से कोलकाता जा रहा था ट्रक

बाराबंकी में सुल्तानपुर-हैदरगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे मुर्गी का दाना लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें और धुआं देखकर हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। एक तरफ का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई जान घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि ट्रक हिमाचल से मुर्गी का दाना लेकर कोलकाता जा रहा था। हाईवे पर पहुंचते ही ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर मची अफरा-तफरी ट्रक से तेज लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के राहगीर रुक गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग के कारण हाईवे के एक हिस्से पर वाहनों का आवागमन रुक गया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ट्रक में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं, लोनी कटरा पुलिस ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकालने का प्रयास किया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं पुलिस और दमकल कर्मियों की कार्रवाई के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया गया। ट्रक में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *