मुरादाबाद में थाना कटघर क्षेत्र के भैंसिया गांव में जैक ले जाने का विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी भूरा, सुजीब के पास रखा जैक जबरन लेकर जाने लगा। इस पर सुजीब ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आधा दर्जन से अधिक लोगो ने मारपीट की। इस दौरान आलिम, आदिल, शरीक, बलिया और शिफा घायल हो गए।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और पथराव भी किया गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर कटघर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

