मुरादाबाद में शनिवार को दौलत बाग बिजलीघर की सप्लाई करीब 12 घंटों के लिए ठप हो गई। जिसकी वजह से स्थालीय लोगों ने दौलतबाग बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर अधिशासी अभियंता 33 केवी ने पहुंचकर भड़के उपभोक्ताओं को शांत कराया। 12 घंटे बिजली आपूर्ति गायब होने से करीब 17 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दस असल शनिवार को दौलतबाद बिजलीघर पर कुछ उपकरण बदले जाने थे। जिसके लिए बिजली विभाग द्वारा सुबह नौ बजे से आठ घंटे का शटडाउन लिया गया था। लेकिन बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद भी शुरू नहीं की गई।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शटडाउन के समय से दो घंटे पहले बिजली घर में फाल्ट होने की वजह से सप्लाई बाधित हो गई। जिसके बाद लगातार सुबह सात बजे से रात 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बगल गांव, नागफनी चौकी, 84 घंटा, दीवान का बाजार, मोहल्ला तहसील स्कूल तक के इलाके में बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से लोग गर्मी में परेशान हो गए। दौलताबाद बिजलीघर के सात फीडरों पर 17 हजार उपभोक्ताओं की सुबह सात से रात 7 बजे तक बिजली आपूर्ति गुल होने के कारण भीषण गर्मी में घरों में बच्चों और महिलाओं व बुर्जुगों का बुरा हाल हो गया। इस दौरान उपभोक्ताओं के फोन बार-बार बिजलीघर पहुंचते रहे। कर्मचारी बार-बार आधे घंटे में सप्लाई शुरू होने का आश्वासन देते रहे। लेकिन जब बिजली सप्लाई शाम तक भी शुरू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित लोग बिजलीघर पहुंचे और हंगामा और नारेबाजी करने लगे।

