मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक के पास की है। मृतका की पहचान साहेबगंज इलाके के रसूलपुर निवासी जूली यादव(25) के तौर पर हुई है। घायल पिता विजय यादव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वासुदेवपुर सराय में ग्राम कचहरी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। टक्कर लगने के बाद चीख-पुकार मच गई जानकारी के अनुसार बेटी जूली को बीसीए की एग्जाम दिलाने के लिए बाइक से मुजफ्फरपुर शहर लेकर जा रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्री नेता चौक मार्ग पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दोनों गाड़ी से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिता को बेहतर इलाज के लिए किया रेफर सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। स्थानीय प्रकाश कुमार और उनके सहयोगियों ने पुलिस की मदद से घायल तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं, कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दोनों की पहचान कर ली गई है। परिजनों के पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर फरार वाहन की तलाश कर रही है। मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक के पास की है। मृतका की पहचान साहेबगंज इलाके के रसूलपुर निवासी जूली यादव(25) के तौर पर हुई है। घायल पिता विजय यादव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वासुदेवपुर सराय में ग्राम कचहरी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। टक्कर लगने के बाद चीख-पुकार मच गई जानकारी के अनुसार बेटी जूली को बीसीए की एग्जाम दिलाने के लिए बाइक से मुजफ्फरपुर शहर लेकर जा रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्री नेता चौक मार्ग पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दोनों गाड़ी से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिता को बेहतर इलाज के लिए किया रेफर सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस टीम को दी गई। स्थानीय प्रकाश कुमार और उनके सहयोगियों ने पुलिस की मदद से घायल तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस वहीं, कांटी थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दोनों की पहचान कर ली गई है। परिजनों के पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर फरार वाहन की तलाश कर रही है।

