मुजफ्फरपुर- मेला देख लौट रहे युवक को मारी गोली, जख्मी:प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका, जख्मी बोला- दो लोग आए, गोली मारकर गाड़ी छोड़कर भागे

मुजफ्फरपुर- मेला देख लौट रहे युवक को मारी गोली, जख्मी:प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका, जख्मी बोला- दो लोग आए, गोली मारकर गाड़ी छोड़कर भागे

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को गोली मारने की आशंका है। रविवार रात करीब 10:30 बजे मोहनपुर गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास ग्रामीण सड़क पर अपाची बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने आशिक कुमार को गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली युवक के पैर में लगी है। घटनास्थल से अपाची बाइक बरामद की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। स्कूल के पास खड़ा था युवक, गोली मारकर भागे बदमाश जख्मी आशिक कुमार ने बताया कि वह मानपुर स्कूल के पास था। इसी दौरान अपाची बाइक से दो लोग पहुंचे। बाइक चला रहे व्यक्ति ने उसे गोली मारी और फिर बाइक छोड़कर दोनों फरार हो गए। आशिक के मुताबिक, वह हमलावरों को पहचान नहीं सका। उसने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली का काम करने आए एक व्यक्ति से गांव में विवाद होने की बात भी सामने आई थी, हालांकि उसने इस घटना से उसका संबंध होने की पुष्टि नहीं की। प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच, छापेमारी जारी एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात बोचहां थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास युवक को गोली मारकर जख्मी करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जख्मी आशिक कुमार, निवासी मोहनपुर, को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को गोली मारने की आशंका है। रविवार रात करीब 10:30 बजे मोहनपुर गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास ग्रामीण सड़क पर अपाची बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने आशिक कुमार को गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली युवक के पैर में लगी है। घटनास्थल से अपाची बाइक बरामद की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। स्कूल के पास खड़ा था युवक, गोली मारकर भागे बदमाश जख्मी आशिक कुमार ने बताया कि वह मानपुर स्कूल के पास था। इसी दौरान अपाची बाइक से दो लोग पहुंचे। बाइक चला रहे व्यक्ति ने उसे गोली मारी और फिर बाइक छोड़कर दोनों फरार हो गए। आशिक के मुताबिक, वह हमलावरों को पहचान नहीं सका। उसने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली का काम करने आए एक व्यक्ति से गांव में विवाद होने की बात भी सामने आई थी, हालांकि उसने इस घटना से उसका संबंध होने की पुष्टि नहीं की। प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच, छापेमारी जारी एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात बोचहां थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय के पास युवक को गोली मारकर जख्मी करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जख्मी आशिक कुमार, निवासी मोहनपुर, को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *