मुजफ्फरपुर में पूर्व सैनिक के 10 लाख की चोरी:खिड़की तोड़ी, लोहे की ग्रिल उखाड़ घुसे चोर, लाखों के जेवर और कैश ले गए

मुजफ्फरपुर में पूर्व सैनिक के 10 लाख की चोरी:खिड़की तोड़ी, लोहे की ग्रिल उखाड़ घुसे चोर, लाखों के जेवर और कैश ले गए

मुजफ्फरपुर में एक पूर्व सैनिक के घर में चोरी हुई। चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान और 15 हजार रुपए नकद उड़ा लिए। घटना कांटी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार देर रात हुई। सोनबरसा गांव के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार एक पैर से दिव्यांग हैं। वह अपनी पत्नी मिथलेश देवी के साथ घर में रहते हैं। उनके दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। मंगलवार रात वीरेंद्र कुमार बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी कमरे के अंदर थीं। खिड़की तोड़ी, लोहे की ग्रिल उखाड़ की चोरी चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की को निशाना बनाया। उन्होंने खिड़की तोड़ दी और लोहे की ग्रिल उखाड़ दी। इसके बाद चोर खिड़की के रास्ते कमरे में घुस गए। कमरे में घुसने के बाद चोरों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी दो गोदरेज अलमारियों के ताले कटर या किसी भारी हथियार से तोड़ दिए। चोरों ने अलमारी में रखे सोने और चांदी के पुश्तैनी और कीमती जेवर, महंगे कपड़े और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। वे उखाड़ी गई खिड़की के रास्ते ही भाग गए। बुधवार सुबह जब वीरेंद्र कुमार की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे की खिड़की और ग्रिल उखड़ी हुई बाहर मैदान में पड़ी थी। कमरे के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली थीं। मुजफ्फरपुर में एक पूर्व सैनिक के घर में चोरी हुई। चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान और 15 हजार रुपए नकद उड़ा लिए। घटना कांटी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार देर रात हुई। सोनबरसा गांव के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार एक पैर से दिव्यांग हैं। वह अपनी पत्नी मिथलेश देवी के साथ घर में रहते हैं। उनके दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। मंगलवार रात वीरेंद्र कुमार बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी कमरे के अंदर थीं। खिड़की तोड़ी, लोहे की ग्रिल उखाड़ की चोरी चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की को निशाना बनाया। उन्होंने खिड़की तोड़ दी और लोहे की ग्रिल उखाड़ दी। इसके बाद चोर खिड़की के रास्ते कमरे में घुस गए। कमरे में घुसने के बाद चोरों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी दो गोदरेज अलमारियों के ताले कटर या किसी भारी हथियार से तोड़ दिए। चोरों ने अलमारी में रखे सोने और चांदी के पुश्तैनी और कीमती जेवर, महंगे कपड़े और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। वे उखाड़ी गई खिड़की के रास्ते ही भाग गए। बुधवार सुबह जब वीरेंद्र कुमार की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे की खिड़की और ग्रिल उखड़ी हुई बाहर मैदान में पड़ी थी। कमरे के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *