मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसका वीडियो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट की गई थी। आरोपी की पहचान ललित कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ललित ने लड़की को घर से खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने दो बहनों को भी पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से आई 3 तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचा परिजन के मुताबकि लड़की अपने घर के पास खड़ी थी। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और वहां लड़की से बदसलूकी करने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी पिछले करीब तीन महीने से उनकी बेटी को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। मां के लिखित आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल वहीं, इस मामले पर मुजफ्फरपुर के डीएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ने सख्त कार्रवाई की कही बात डीएसपी सुरेश कुमार ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी या किसी भी तरह के अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। पूरे इलाके में पुलिस चौकस है और लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसका वीडियो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट की गई थी। आरोपी की पहचान ललित कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ललित ने लड़की को घर से खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने दो बहनों को भी पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से आई 3 तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचा परिजन के मुताबकि लड़की अपने घर के पास खड़ी थी। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और वहां लड़की से बदसलूकी करने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी पिछले करीब तीन महीने से उनकी बेटी को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। मां के लिखित आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल वहीं, इस मामले पर मुजफ्फरपुर के डीएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ने सख्त कार्रवाई की कही बात डीएसपी सुरेश कुमार ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी या किसी भी तरह के अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। पूरे इलाके में पुलिस चौकस है और लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

