मुजफ्फरपुर में दुकान बंद कर लौट रहे व्यवसायी पर फायरिंग:लूट की कोशिश, विरोध किया तो अपराधियों ने चलाई गोली; खोखा और जिंदा कारतूस बरामद

मुजफ्फरपुर में दुकान बंद कर लौट रहे व्यवसायी पर फायरिंग:लूट की कोशिश, विरोध किया तो अपराधियों ने चलाई गोली; खोखा और जिंदा कारतूस बरामद

मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना दुकानदार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। दुकानदार ने बदमाशों का विरोध किया तो लूट में नाकाम अपराधियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही राजेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दुकानदार घटना मीनापुर पुल और फुलवरिया बाजार के बीच की है। जानकारी के मुताबिक फुलवरिया चौक पर किराना दुकान चलाने वाले मो. जावेद रोज की तरह देर रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मीनापुर से करीब 500 मीटर पहले पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। हथियार दिखाकर रोकने की कोशिश अपराधियों ने हथियार के बल पर जावेद को रोक लिया और उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। हालांकि, दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के कारण अपराधी लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी और बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर राजेपुर थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस राजेपुर थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि मो. जावेद दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। दुकानदार के विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना दुकानदार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। दुकानदार ने बदमाशों का विरोध किया तो लूट में नाकाम अपराधियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही राजेपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दुकानदार घटना मीनापुर पुल और फुलवरिया बाजार के बीच की है। जानकारी के मुताबिक फुलवरिया चौक पर किराना दुकान चलाने वाले मो. जावेद रोज की तरह देर रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मीनापुर से करीब 500 मीटर पहले पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। हथियार दिखाकर रोकने की कोशिश अपराधियों ने हथियार के बल पर जावेद को रोक लिया और उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। हालांकि, दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध शुरू कर दिया। विरोध के कारण अपराधी लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी और बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर राजेपुर थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस राजेपुर थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि मो. जावेद दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। दुकानदार के विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *