मुजफ्फरपुर में गोल्ड कारोबारी की कार बरामद:देर रात हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटी थी, भांजे के साथ दुकान से घर लौट रहे थे

मुजफ्फरपुर में गोल्ड कारोबारी की कार बरामद:देर रात हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटी थी, भांजे के साथ दुकान से घर लौट रहे थे

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने लूट के कुछ ही घंटों के बाद गोल्ड कारोबारी की कार बरामद कर ली है। पुलिस अब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है। बोचहां मार्केट में आभूषण की दुकान चलाने वाले शेखर कुमार गुरुवार रात दुकान बंद करके 10 साल के भांजे के साथ घर लौट रहे थे। उनसर काली चौक के पास सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने टॉर्च जलाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। शेखर को लगा कि पुलिस चेकिंग चल रही है। जैसे ही उन्होंने कार रोकी, अपराधियों ने खिड़की के पास पहुंचकर कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद कार लेकर फरार हो गए। तकनीकी सर्विलांस की मदद से कार बरामद लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स को सौंपा गया। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की नाकेबंदी की। तकनीकी सर्विलांस की मदद से लूटी गई कार की लोकेशन और अपराधियों के भागने के रास्ते को ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस के पकड़े जाने के डर से अपराधी लूटी गई कार को एक सुनसान जगह पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर लूटी गई कार को बरामद कर लिया है। इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने लूट के कुछ ही घंटों के बाद गोल्ड कारोबारी की कार बरामद कर ली है। पुलिस अब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है। बोचहां मार्केट में आभूषण की दुकान चलाने वाले शेखर कुमार गुरुवार रात दुकान बंद करके 10 साल के भांजे के साथ घर लौट रहे थे। उनसर काली चौक के पास सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने टॉर्च जलाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। शेखर को लगा कि पुलिस चेकिंग चल रही है। जैसे ही उन्होंने कार रोकी, अपराधियों ने खिड़की के पास पहुंचकर कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद कार लेकर फरार हो गए। तकनीकी सर्विलांस की मदद से कार बरामद लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स को सौंपा गया। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की नाकेबंदी की। तकनीकी सर्विलांस की मदद से लूटी गई कार की लोकेशन और अपराधियों के भागने के रास्ते को ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस के पकड़े जाने के डर से अपराधी लूटी गई कार को एक सुनसान जगह पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर लूटी गई कार को बरामद कर लिया है। इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *